LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Fridge Cleaning Tips: किचन की ये चीजें फ्रिज की बदबू करेगी मिनटों में खत्म , ऐसे करें इस्तेमाल !

Fridge Cleaning Tips : फ्रिज को साफ रखने के लिए हैक्स जानना जरूरी है. वरना सफाई के बाद भी बदबू रह सकती है. अगर आप भी फ्रिज की बदबू से परेशान हैं तो यहां बताए गए घरेलू टिप्स आजमाएं.

 Fridge Cleaning Tips

Fridge Cleaning Tips : फ्रिज को साफ रखने के लिए हैक्स जानना जरूरी है. वरना सफाई के बाद भी बदबू रह सकती है. अगर आप भी फ्रिज की बदबू से परेशान हैं तो यहां बताए गए घरेलू टिप्स आजमाएं.

एक समय में फ्रिज की गिनती लग्जरी आइटम में होती थी। लेकिन आज के समय में यह हर घर की जरूरत बन गया है। ठंडे पानी से लेकर खाने को खराब होने से बचाने तक फ्रिज ही इसका एकमात्र उपाय है। इसलिए इसका इस्तेमाल भी 24*7 घंटे किया जाता है। ऐसे में समय-समय पर इसकी सफाई जरूरी है। नहीं तो इसमें से अजीब सी गंध आने लगती है, जिससे इसमें रखे खाने से भी बदबू आने का खतरा रहता है। यहां हम आपको फ्रिज से आने वाली बदबू को खत्म करने के आसान घरेलू उपाय बता रहे हैं। इसके इस्तेमाल से आप फ्रिज के हर कोने को नेचुरल तरीके से महका सकते हैं। 

Diarch GO

बेकिंग सोडा:

बेकिंग सोडा में बदबू को दूर करने का गुण होता है। ऐसे में इसका इस्तेमाल कर फ्रिज से आने वाली दुर्गंध से छुटकारा पाया जा सकता है. इसके लिए एक कटोरी में बेकिंग सोडा डालकर कुछ घंटों के लिए फ्रिज में रख दें. साथ ही फ्रिज का दरवाजा बंद करना न भूलें. 

नींबू :

नींबू के स्वास्थ्य लाभ तो सभी जानते हैं, लेकिन इसकी दुर्गंध मारने की खूबी शायद ही कोई जानता हो. अगर आप फ्रिज से आने वाली दुर्गंध से परेशान हैं तो इसके कुछ स्लाइस को इसमें रखकर कुछ घंटों के लिए छोड़ दें. 

NSIT
Nsmch

कॉफी :

कॉफी की खुशबू ताजगी से भरी होती है. इसलिए ये दुर्गंध से छुटकारा दिलाने में भी कारगर है. इसे बेकिंग शीट पर फैलाकर पूरी रात फ्रिज में रखने से ये सारी दुर्गंध सोख लेती है. 

सिरका 

फ्रिज को सुगंधित करने के लिए आप सिरके का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आपके फ्रिज से किसी तरह की दुर्गंध आ रही है तो सिरके को एक कटोरी में डालकर फ्रिज में रख दें. इसका असर कुछ ही घंटों में दिखने लगेगा. 

ओटमील :

ओटमील ओट्स से तैयार किया जाता है. इसका सेवन ज्यादातर लोग नाश्ते में करते हैं. इसे सेहत के लिए हेल्दी भी माना जाता है. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इसमें बदबू से निपटने की भी ताकत होती है। इसे फ्रिज में एल्युमिनियम के बर्तन में रखने से इससे आने वाली बदबू को खत्म किया जा सकता है।