LATEST NEWS

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

Parenting Tips: बच्चों को रात में पैरों में दर्द क्यों होता है? जानें कारण और असरदार उपाय

बच्चों में रात में पैरों में दर्द होना माता-पिता के लिए चिंता का विषय हो सकता है, लेकिन इसका मतलब हमेशा कोई बीमारी नहीं होता। इसे ग्रोइंग पेन कहते हैं और यह आमतौर पर 3 से 12 साल की उम्र के बच्चों में होता है।

foot pain

Parenting tips : बच्चों को रात में पैरों में दर्द क्यों होता है: अक्सर माता-पिता शिकायत करते हैं कि उनका बच्चा रात में सोते समय पैरों में दर्द से परेशान रहता है। यह समस्या आमतौर पर 3 से 12 साल के बच्चों में ज़्यादा देखी जाती है। कई बार दर्द इतना ज़्यादा होता है कि बच्चा ठीक से सो भी नहीं पाता। ऐसे में बच्चा और माता-पिता दोनों ही परेशान हो जाते हैं। अगर आपके बच्चे के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है, तो यह लेख आपके लिए मददगार हो सकता है। 

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

3 से 12 साल के बच्चों को रात में सोते समय पैरों में दर्द होना बिल्कुल सामान्य बात है। मेडिकल भाषा में इसे ग्रोइंग पेन कहते हैं। दरअसल, इस उम्र में बच्चों की हड्डियाँ विकसित हो रही होती हैं। जब बच्चे तेजी से बढ़ते हैं, खासकर बचपन और किशोरावस्था के बीच, तो हड्डियों और मांसपेशियों में खिंचाव होता है। यही वजह है कि अक्सर शाम या रात में दर्द महसूस होता है।'

दर्द से कैसे राहत पाएं 

इस तरह के दर्द से राहत पाने के लिए आप बच्चों के पैरों पर गर्म सेंक लगा सकते हैं। गर्म पानी की बोतल या गर्म तौलिया लगाने से दर्द से राहत मिलती है।

आप उनके पैरों की गुनगुने तेल से मालिश कर सकते हैं। सोने से पहले हल्के हाथों से पैरों की मालिश करने से रक्त संचार बेहतर होता है और मांसपेशियों को आराम मिलता है।

NSIT
Nsmch

हल्के स्ट्रेचिंग व्यायाम करने से बच्चों को राहत मिल सकती है।

अगर दर्द बहुत ज़्यादा है, तो आप डॉक्टर से सलाह लेकर बच्चे को दर्द निवारक दवा दे सकते हैं।

वहीं, अगर दर्द नियमित है, सूजन है, चलने में दिक्कत है या बच्चे को दिन में भी दर्द की शिकायत है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें