LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Foot odor remove: पैरों से आती है बदबू! होना पड़ता है शर्मिंदा, अब और नहीं इस्तेमाल करें ये घरेलू उपाय, एक झटके में दुर्गंध से मिलेगी राहत

Foot odor remove: पैरों से बदबू आती है और आप शर्मिंदा महसूस करते हैं? जानिए ब्रोमोडोसिस यानी पैरों की दुर्गंध के घरेलू उपाय जैसे नमक-फिटकरी, नीम का तेल और बेकिंग सोडा, जो देंगे तुरंत राहत।

Foot odor remove
पैरों से बदबू रोकने के लिए घरेलू उपाय- फोटो : SOCIAL MEDIA

Foot odor remove: पैरों से आने वाली दुर्गंध को ब्रोमोडोसिस कहते हैं, जो एक बेहद आम लेकिन शर्मिंदगी पैदा करने वाली समस्या है, जो खासकर गर्मी और बारिश के मौसम में ज्यादा होती है। जब हम बंद जूते पहनते हैं, तो पैरों की त्वचा लगातार गर्म और नम वातावरण में रहती है। इसी नमी की वजह से बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं और बदबू पैदा करते हैं। यही नहीं, जिन लोगों की पर्सनल हाइजीन अच्छी नहीं होती, उनके पैरों से सर्दियों में भी बदबू आ सकती है।

हर रोज साफ मोजे पहनना, जूतों को दो-तीन बार धोना और पैरों की त्वचा को सूखा रखना, ये कुछ बुनियादी कदम हैं जिनसे इस समस्या को काफी हद तक रोका जा सकता है। लेकिन अगर आप चाहें तो कुछ प्राकृतिक घरेलू उपायों से इस परेशानी से हमेशा के लिए राहत पा सकते हैं।

Diarch GO

नमक और फिटकरी से करें पैरों की दुर्गंध का सफाया

गर्म पानी में एक चम्मच सादा नमक और आधा चम्मच फिटकरी मिलाएं और इसे अच्छे से घोलें। जब पानी हल्का गर्म रह जाए, तो अपने पैरों को इस पानी में 15-20 मिनट तक डुबोकर रखें। फिटकरी में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो बैक्टीरिया और फंगल संक्रमण को रोकते हैं, जबकि नमक त्वचा की सफाई में मदद करता है।यह प्रक्रिया आप हफ्ते में 3-4 बार कर सकते हैं। खासकर उन दिनों जब आपने बहुत ज्यादा समय तक जूते पहने हों या बारिश में भीगे हों, यह उपाय अत्यधिक कारगर होता है।

बेकिंग सोडा से जूतों और पैरों दोनों की बदबू को कहें अलविदा

गर्म पानी में 2 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं और उसमें अपने पैर 15 मिनट तक डुबोकर रखें। बेकिंग सोडा pH को बैलेंस करता है जिससे बैक्टीरिया के विकास को रोका जा सकता है।बेकिंग सोडा को एक पतले कपड़े में डालकर छोटी पोटलियां बना लें और उन्हें रातभर के लिए जूतों में छोड़ दें। आप चाहें तो थोड़ा सा पाउडर सीधे जूते के अंदर भी छिड़क सकते हैं। इससे नमी कम होती है और दुर्गंध खत्म हो जाती है।

NSIT
Nsmch

नीम का तेल पैरों की दुर्गंध और फंगल संक्रमण का दुश्मन

नीम अपने एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों के लिए जाना जाता है। अगर आपके पैरों से बदबू आती है और साथ में स्किन पर दाने या खुजली भी है, तो नीम का तेल एक प्रभावी समाधान हो सकता है।रात में सोने से पहले पैरों को अच्छे से धो लें और तौलिये से सुखा लें। अब कुछ बूंदें नीम का तेल लेकर पैरों की उंगलियों के बीच, तलवों और एड़ियों पर अच्छी तरह से लगाएं। 15-20 मिनट तक रहने दें, फिर मोजे पहन सकते हैं या यूं ही छोड़ दें।यह उपाय न केवल दुर्गंध को दूर करता है, बल्कि संक्रमण से भी बचाता है।

टी-ट्री ऑयल पैरों की बदबू के लिए नैचुरल डिओडोरेंट

टी-ट्री ऑयल में मौजूद एंटीमाइक्रोबियल और एंटीसेप्टिक तत्व इसे पैरों की दुर्गंध के लिए बेहतरीन बनाते हैं। यह त्वचा को साफ करता है और बैक्टीरिया को पनपने नहीं देता।1-2 बूंद टी-ट्री ऑयल को एक चम्मच नारियल तेल में मिलाएं और पैरों पर मसाज करें। इसे दिन में एक बार लगाने से पैरों की बदबू में काफी हद तक फर्क दिखाई देगा। आप चाहें तो इसे जूतों के अंदर भी हल्का सा स्प्रे कर सकते हैं।