LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

Eid Gift Ideas 2025: ये ईदी पाकर घरवाले हो जाएंगे खुश, देखें बेस्ट ऑप्शन

ईद 2025 पर अपनों को ईदी में क्या दें? यह सवाल हर साल दिमाग में आता है। त्योहार का मजा तब दोगुना हो जाता है जब आप अपने परिवार और प्रियजनों को ऐसा तोहफा दें जो उनके चेहरे पर मुस्कान ला दे।

Eid Gift Ideas

Eid Ul Fitr 2025 :  ईद के मौके पर मुस्लिम समुदाय में जश्न का माहौल रहता है। हर तरफ हंसते-हंसते चेहरे नजर आते हैं। इस दिन नमाज पढ़ी जाती है, अल्लाह से दुआ मांगी जाती है, सभी को गले लगाया जाता है, चाहे वो प्रियजन हों या अजनबी, और ईद की शुभकामनाएं दी जाती हैं। गली-मोहल्लों में इस त्यौहार को अपने-अपने तरीके से मनाया जाता है। कई दिन पहले से ही बाजार नए कपड़ों, गहनों और व्यंजनों से भर जाते हैं। घरों में ईद की तैयारियां जोरों पर शुरू हो जाती हैं और हर कोई ईद के मौके पर तैयार होकर सभी से मिलता-जुलता है। इस मौके पर बड़े अपने से छोटों को या फिर रिश्तेदारों और दोस्तों को एक-दूसरे को ईदी देते हैं। ईदी में पैसे दिए जा सकते हैं या कोई भी अच्छा तोहफा चुना जा सकता है। अगर आप समझ नहीं पा रहे हैं कि ईद पर क्या दें, तो यह लेख आपके लिए है। यहां आपके लिए ईद के तोहफे के विचार दिए गए हैं। ईद पर देने के लिए ये लग्जरी और बजट फ्रेंडली तोहफे चुने जा सकते हैं। 

ईद 2025 गिफ्ट आइडियाज 

घर की खुशबू वाले गिफ्ट : अगर आप किसी रिश्तेदार के घर जा रहे हैं तो ईद पर घर की खुशबू वाला सेट दे सकते हैं। इस सेट में खुशबूदार मोमबत्तियां, अगरबत्ती और डिफ्यूजर होता है, जिससे पूरा घर महक उठता है। अगर आप अच्छा सेट खरीदते हैं तो उसमें सजावट के लिए कुछ सूखे फूल या आर्टिफिशियल फूल भी मिल जाएंगे। 

ज्वेलरी बॉक्स : आजकल ज्वेलरी महंगी होती है लेकिन उसे रखने के लिए बॉक्स बजट में खरीदा जा सकता है। लड़कियों को देने के लिए ज्वेलरी बॉक्स एक अच्छा गिफ्ट है। ज्वेलरी बॉक्स 500 से 800 के बीच काफी अच्छे मिलते हैं। इनमें अलग-अलग साइज के कम्पार्टमेंट होते हैं जिसमें अंगूठी, झुमके और पेंडेंट आदि रखे जा सकते हैं। 

अलग-अलग तरह की चायपत्ती का सेट : यह गिफ्ट उन लोगों के लिए अच्छा रहेगा जो अलग-अलग तरह की चाय पीना पसंद करते हैं। बाजार में कई ऐसे टी सेट उपलब्ध हैं जिनमें फारसी चाय या तुर्की चाय होती है। अलग-अलग तरह की चायपत्ती के ऐसे सेट एक अच्छा गिफ्ट ऑप्शन हैं। 

NSIT
Nsmch

गैजेट : ईयरबड्स, ब्लूटूथ स्पीकर, स्मार्ट वॉच, इंस्टेंट कैमरा या कोई भी अन्य गैजेट उपहार में दिया जा सकता है। आप जिस व्यक्ति को उपहार दे रहे हैं, उसकी पसंद और सुविधा के अनुसार उपहार चुन सकते हैं। 

कमरे के लिए लैंप : इन दिनों चांद, ग्रह या अंतरिक्ष वाले लैंप बहुत मशहूर हैं। ऐसे लैंप कमरे की खूबसूरती बढ़ाते हैं और बहुत खूबसूरत लगते हैं। ये लैंप आपके बजट के हिसाब से किसी भी साइज में लिए जा सकते हैं। हालांकि, इस तरह के छोटे लैंप ही अच्छे लगते हैं। 

ग्लास सेट : अच्छे और स्टाइलिश ग्लास कभी भी पुराने नहीं हो सकते। चाय या शर्बत पीने के लिए अच्छे और क्लासिक ग्लास उपहार में दिए जा सकते हैं। इन ग्लास की क्वालिटी जितनी अच्छी होगी, ईदी पाकर व्यक्ति उतना ही खुश होगा। 

गिफ्ट कार्ड : अगर आपको ईदी के तौर पर नकद देना पसंद नहीं है, तो आप डिजिटल गिफ्ट कार्ड दे सकते हैं। ये गिफ्ट कार्ड आपके बजट के हिसाब से हो सकते हैं। गिफ्ट कार्ड किसी भी शॉपिंग वेबसाइट या ऐप से आसानी से खरीदे जा सकते हैं।