LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

Eid 2025: ईद पर घर को दें नया लुक, जानें बजट-फ्रेंडली डेकोरेशन आइडियाज

अगर आप भी कम खर्च में अपने घर को ईद के लिए तैयार करना चाहते हैं, तो ये आसान टिप्स आपके काम आएंगे। ये डेकोरेशन आइडियाज बजट में फिट होने के साथ-साथ आपके लिविंग रूम और बाकी हिस्सों को फेस्टिव लुक भी देंगे।

eid decoration

Eid 2025 : जिस तरह हिंदू धर्म में दिवाली को सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है, उसी तरह मुस्लिम समुदाय में ईद का भी बहुत महत्व है। ईद का त्योहार खुशियों, सौहार्द और उत्साह से भरा होता है। इस खास त्योहार पर मुस्लिम समुदाय के लोग अपने घरों में पार्टियां करते हैं। मेहमानों के स्वागत के लिए घर का माहौल भी खुशनुमा बनाया जाता है, जिसके लिए घर की सजावट बहुत जरूरी होती है। 

अब अगर आप कम से कम खर्च में लिविंग रूम या घर के दूसरे हिस्सों को खूबसूरत और आकर्षक लुक देना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए ही है। दरअसल, हम आपको कुछ आसान आइडिया देने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करना बेहद आसान है। खास बात यह है कि ये बजट-फ्रेंडली रूम डेकोरेशन के लिए तो परफेक्ट रहेंगे ही, साथ ही घर की खूबसूरती को कई गुना बढ़ाने का काम करेंगे। 

सोफा कवर बदलें कलरफुल कुशन रखें : लिविंग रूम का लुक बदलने के लिए सोफा कवर और कुशन सबसे जरूरी होते हैं। त्योहार को ध्यान में रखते हुए आपको कलरफुल कुशन का चयन करना चाहिए। आप चाहें तो ईद की सजावट को खास बनाने के लिए कलर थीम चुन सकते हैं। हरा, सुनहरा और सफेद रंग का कॉम्बिनेशन त्योहार के लिए परफेक्ट रहेगा। 

फ्लोर सेटअप कालीन : अगर आप ईद के लिए लिविंग रूम के फ्लोर को नया लुक देना चाहते हैं तो पारंपरिक या आधुनिक स्टाइल के कालीन बिछाए जाने चाहिए। खासकर अगर आप प्राचीन डिजाइन दिखाने वाले कालीन का इस्तेमाल करेंगे तो यह ज्यादा अच्छा लगेगा। अगर जगह कम है तो आप फ्लोर कुशन रखकर भी अरेबिक स्टाइल का माहौल बना सकते हैं। इसके अलावा थीम के हिसाब से पर्दों का कलर कॉम्बिनेशन रखें। 

NSIT
Nsmch

खाली दीवार पर लिखें ईद मुबारक : अगर त्योहार है तो फेस्टिव वाइब्स का होना भी जरूरी है, ऐसे में ईद के मौके पर ईद मुबारक स्टिकर काफी अहम हो जाते हैं। अक्सर लोगों के घर में कोई दीवार पूरी तरह खाली होती है तो आप उस पर ईद मुबारक स्टिकर लगा सकते हैं, जो काफी हाईलाइट होगा। आप चाहें तो घर पर अपनी पसंद के हिसाब से ईद मुबारक स्टिकर डिजाइन कर सकते हैं। 

सेंटर टेबल को दें खास लुक : सेंटर टेबल पर खूबसूरत टेबल रनर, कैंडल होल्डर और फूलों की सजावट करनी चाहिए। जैसे रमजान के महीने में इफ्तारी खास होती है, वैसे ही ईद के मौके पर डाइनिंग टेबल को खूबसूरती से सजाना जरूरी है। आप ईद की खास मिठाइयों की ट्रे भी रख सकते हैं, ताकि यह आकर्षक और उपयोगी लगे। 

लाइटिंग से बढ़ाएं खूबसूरती : ईद की सजावट लाइटिंग के बिना अधूरी है। क्योंकि त्योहार में लाइटिंग का अहम रोल होता है। लिविंग रूम को जगमगाने के लिए आप फेयरी लाइट्स, कैंडल्स और छोटे लैंप का इस्तेमाल कर सकते हैं। दीवारों पर एलईडी लाइट्स लगाकर खूबसूरत लुक दे सकते हैं। आप चाहें तो पतली लाइट्स की स्ट्रिंग लगाकर भी डेकोरेट कर सकते हैं