LATEST NEWS

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

Kitchen Hacks: बाजार से दही लाना भूल जाइए, घर पर जमेगा गाढ़ा दही... वो भी अनोखे अंदाज में

गर्मियों में ठंडी, गाढ़ी दही खाना जितना मज़ेदार है, उतना ही मुश्किल होता है घर पर सही तरह से दही जमाना—वो भी तब जब जामन ही न हो। चलिए आपको बताते हैं अनोखा और आजमाया हुआ तरीका, जिससे दही न सिर्फ जमेगा, बल्कि बाजार से भी बेहतर बनेगा।

dahi

दही खाना हर किसी को पसंद होता है. खासकर, गर्मियों में इसका सेवन करना चाहिए ताकि शरीर को ठंडक मिले. दही हड्डियों के लिए सबसे अच्छा होता है क्योंकि इसमें कैल्शियम और विटामिन डी भरपूर मात्रा में होता है. जिन लोगों के पास ज्यादा समय नहीं होता, वो बाजार से दही खरीद कर खाते हैं. कुछ लोग बाजार का दही खाने से परहेज करते हैं. कई बार आप घर पर दही जमाते हैं, लेकिन वो ठीक से नहीं जमता, गाढ़ा और थक्कादार होता है. अगर आप चाहते हैं कि दही एकदम सही से जमे, वो भी बिना जामन के, तो आपको एक या दो चांदी की अंगूठी या एक सिक्का चाहिए. कई बार घर में थोड़ा सा भी दही नहीं बचता या लोग जामन निकाल कर रखना भूल जाते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो आप चांदी की अंगूठी से दही जमाने की तरकीब आजमा सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे…

चांदी की अंगूठी से जमेगा दही

दुनिया में कई ऐसे हैक्स हैं, जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। ऐसी ही एक तरकीब है दही जमाने की, जिसमें आप चांदी की अंगूठी का इस्तेमाल करके परफ़ेक्ट दही जमा सकते हैं। इसके लिए आपको दही जमाने वाले जामन की भी ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

कैसे जमाएं दही?

सबसे पहले आपको दूध को गर्म करना है। जब दूध गर्म हो जाए तो उसे गुनगुना कर लें। ज़्यादा उबले दूध में कभी भी दही जमाने वाला जामन न डालें, नहीं तो दूध फट जाएगा। जब दूध गुनगुना हो जाए तो उसे मिट्टी के बर्तन या किसी स्टील के बर्तन में डाल दें। उसमें एक या दो चांदी की अंगूठी डाल दें। इसे ढककर कैसरोल के अंदर रख दें और कैसरोल का ढक्कन भी लगा दें। इसे रात भर ऐसे ही रहने दें। आप चाहें तो इसमें चांदी का सिक्का भी डाल सकते हैं।

इसे ओवन या किसी ऐसी जगह पर रखें जहाँ गर्मी हो। इसे एसी रूम या हॉल, पंखे या कूलर वाली जगह पर न रखें। सुबह जब आप इसे निकालकर देखेंगे तो बिलकुल बेहतरीन गाढ़ी दही मिलेगी

NSIT
Nsmch