LATEST NEWS

  • Jharkhand News : प्रोटोकॉल तोड़ सड़क किनारे चाय की दुकान पर अचानक रुके सीएम हेमंत सोरेन, पत्नी कल्पना सोरेन ने खुद बनाई चाय
  • Jharkhand News : प्रोटोकॉल तोड़ सड़क किनारे चाय की दुकान पर अचानक रुके सीएम हेमंत सोरेन, पत्नी कल्पना

  • राघोपुर नाव हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले प्रशांत किशोर, प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए 25-25 लाख मुआवजे की उठाई मांग
  • राघोपुर नाव हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले प्रशांत किशोर, प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए 25-25 लाख

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

Vastu Tips: घर में बार-बार क्लेश और धन की तंगी? Copper Lota से करें इन समस्याओं का समाधान

वास्तु शास्त्र के अनुसार, तांबे का लोटा सिर्फ एक बर्तन नहीं बल्कि घर की नकारात्मकता को दूर करने वाला असरदार उपाय भी है। जानिए ऐसे 4 उपाय जो घर में शांति, सुख और समृद्धि वापस ला सकते हैं।

copper lota
copper lota- फोटो : AI

Vastu Tips : कभी-कभी ऐसा होता है कि घर में रहने के बाद भी मन बहुत बेचैन रहता है और तमाम उपायों के बाद भी यह समस्या खत्म नहीं होती। कई बार तो हमें पता ही नहीं चलता कि बिना किसी ठोस वजह के तनाव, असंतोष या उदासी का माहौल बना हुआ है? अगर आपको भी घर में बार-बार ऐसा ही महसूस होता है तो संभव है कि आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा ने डेरा जमा लिया है। 

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी चीजें किसी न किसी ऊर्जा का प्रवाह करती हैं। घर की बनावट, दिनचर्या और कुछ छोटी-छोटी आदतें आपके घर की ऊर्जा को प्रभावित करती हैं। अच्छी बात यह है कि कुछ सरल लेकिन कारगर वास्तु उपायों को अपनाकर आप इस नकारात्मकता को सकारात्मकता में बदल सकते हैं। तो आज की खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन उपायों से आप घर में फिर से सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सकते हैं। आइए जानते हैं।

तांबे के बर्तन से पाएं मानसिक तनाव से मुक्ति 

अगर आप लंबे समय से किसी परेशानी से जूझ रहे हैं और तमाम उपायों के बावजूद भी आपको रात को नींद नहीं आती और मन अशांत रहता है तो इससे निजात पाने के लिए रात को सोते समय तांबे के बर्तन में पानी भरकर अपने तकिए के पास रखकर सो जाएं। सुबह उठकर इस पानी को किसी पौधे में डाल दें। इस उपाय को करने से आपको मानसिक तनाव से जरूर मुक्ति मिलेगी।

आर्थिक स्थिरता के लिए करें ये उपाय 

अगर आप लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और लगातार धन हानि हो रही है या घर में आने वाला पैसा नहीं रुक रहा है तो तांबे के बर्तन में जल भरकर रोजाना भगवान सूर्य को अर्पित करें। यह उपाय आपको लगातार 40 दिनों तक करना है। ऐसा करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है और जल्द ही आपको पैसों की कमी से तुरंत राहत मिलती है।

NSIT
Nsmch

घरेलू झगड़ों से निजात पाने के लिए करें ये उपाय 

अगर आपके घर के सदस्यों के बीच छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं। या फिर पति-पत्नी के बीच रोजाना झगड़ा होता है तो तांबे के बर्तन में जल भरकर तुलसी को अर्पित करें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा और आपको देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होगी।

कुंडली में मंगल और सूर्य की स्थिति को मजबूत करें

अगर आपकी कुंडली में लंबे समय से सूर्य और मंगल की स्थिति कमजोर है तो तांबे के बर्तन में जल भरकर पीपल के पेड़ पर चढ़ाएं। यह उपाय खास तौर पर मीन और धनु राशि के लोगों को करना चाहिए। इससे आपको विशेष फल की प्राप्ति होगी।