LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Home Decor: गर्मी में घर को ठंडा रखने के लिए इन पर्दों का करें इस्तेमाल, स्टाइलिश भी लगेगा कमरा

अगर आप गर्मियों में अपने घर को कूल और खूबसूरत बनाना चाहते हैं तो सबसे आसान तरीका है सही पर्दों का चुनाव। आइए जानते हैं ऐसे पर्दों के बारे में जो आपके घर को कूल के साथ-साथ ट्रेंडी भी बनाएंगे।

curtain

HOME TIPS : गर्मियों में बेडरूम का तापमान कम रखने और ठंडक का एहसास कराने के लिए कई छोटे-छोटे टिप्स अपनाए जा सकते हैं। घर की साज-सज्जा से जुड़े इन टिप्स से घर की दीवारों और माहौल को ठंडा बनाना आसान हो सकता है। गर्मियों में बेडरूम को ठंडा और आरामदायक बनाए रखने में पर्दे बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। गर्मियों में सही पर्दे चुनने से आपके कमरे को प्राकृतिक रूप से ठंडा रखने में मदद मिलती है। इससे एसी या कूलर पर निर्भरता भी कम हो सकती है। सही तरह के पर्दे न सिर्फ सूरज की रोशनी को रोकते हैं, बल्कि कमरे के तापमान को भी नियंत्रित रखते हैं। अगर आप भी अपने कमरे के तापमान को कम करना चाहते हैं, तो यहां जानें गर्मियों में बेडरूम को ठंडा रखने के लिए किस तरह के पर्दे लगाने चाहिए।

गहरे रंग के पर्दे :

सूरज की रोशनी को पूरी तरह से रोकने के लिए कमरे की खिड़कियों या बालकनी से लगे दरवाजों पर गहरे रंग के पर्दे लगाएं। ऐसे पर्दों से कमरे में कम गर्मी प्रवेश करती है। दोपहर में कमरा ठंडा और अंधेरा रहता है और ये पर्दे नींद की गुणवत्ता को बेहतर बनाते हैं।

थर्मल या गर्मी प्रतिरोधी पर्दे :

इनमें एक खास थर्मल लेयर होती है जो गर्मी को अंदर आने से रोकती है। जब एसी चालू होता है, तो ये पर्दे कमरे में ठंडी हवा को बनाए रखते हैं और बिजली भी बचाते हैं।

हल्के रंगों में मोटे कपड़े के पर्दे :

अगर आपको बहुत गहरे रंग पसंद नहीं हैं, तो आप सफेद, क्रीम, हल्के भूरे जैसे रंग चुन सकते हैं। ध्यान रखें कि कपड़ा मोटा होना चाहिए ताकि वह सूरज की रोशनी को रोक सके।

NSIT
Nsmch

डबल लेयर वाले पर्दे इस्तेमाल करें :

इसमें पर्दे की दो परतें होती हैं, जिसमें एक परत हल्की जाली की और दूसरी मोटी ब्लैकआउट की होनी चाहिए। सुबह और शाम को जाली का इस्तेमाल करें और दोपहर में मोटी परत को बंद कर दें। ऐसे पर्दों से कमरे की सजावट और खूबसूरती भी बनी रहती है।