LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Health Tips: हर वक्त थकान और कमजोरी? ये 5 टेस्ट करवाएं वरना नुकसान हो सकता है भारी

आपने अगर हाल ही में खुद को बिना कारण थका-थका या कमजोर महसूस किया है, और ये सिलसिला लगातार चल रहा है, तो इसे सिर्फ "काम का स्ट्रेस" समझकर नजरअंदाज़ करना भारी भूल हो सकती है।

Health Tips

Health Tips  :  अगर आपको बिना ज्यादा मेहनत किए बार-बार थकान महसूस होती है। हल्का-फुल्का काम करने पर भी शरीर जवाब देने लगता है। कमजोरी बनी रहती है या अचानक चक्कर आने लगते हैं। इसे नजरअंदाज करना महंगा पड़ सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि ये लक्षण शरीर में कई गंभीर बीमारियों के संकेत हो सकते हैं, जो शुरुआती दौर में मामूली लगते हैं लेकिन समय रहते ध्यान न देने पर बड़ी समस्या बन सकते हैं।

थकान और कमजोरी की वजह सिर्फ काम का बोझ नहीं अक्सर लोग थकान और कमजोरी को सिर्फ ज्यादा काम या नींद की कमी से जोड़कर देखते हैं। जब ये लक्षण डेली रूटीन में बार-बार होने लगते हैं। ये शरीर में पोषक तत्वों की कमी, हॉर्मोनल असंतुलन या एनीमिया, थायरॉइड, डायबिटीज या हृदय रोग जैसी किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकते हैं।

ये टेस्ट करवाकर स्थिति की सही जानकारी पाएं

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक अगर आप लगातार थकान और कमजोरी जैसे लक्षणों से परेशान रहते हैं तो ये ब्लड टेस्ट जरूर करवाएं

1.    सीबीसी (कम्प्लीट ब्लड काउंट) : इससे रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा और एनीमिया का पता चलता है। 

NSIT
Nsmch

2.     ब्लड शुगर टेस्ट: इससे मधुमेह की स्थिति का आकलन किया जा सकता है।

3.    थायरॉइड फंक्शन टेस्ट : थायरॉइड हार्मोन के असंतुलन से थकान और वजन में बदलाव होता है। विटामिन बी12 और डी 

4.    लेवल टेस्ट : इनकी कमी से भी कमजोरी और न्यूरोलॉजिकल समस्याएं हो सकती हैं। 

5.    ईसीजी और इकोकार्डियोग्राफी : अगर थकान के साथ-साथ बार-बार चक्कर या सीने में दर्द हो रहा है, तो हार्ट चेकअप जरूरी है।

समय पर जांच और उपचार ही बचाव का उपाय है डॉक्टरों का कहना है कि अगर शुरुआती दौर में ही इन लक्षणों को पहचान कर जांच करा ली जाए, तो गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। खुद का ख्याल रखना और नियमित रूप से बुनियादी स्वास्थ्य जांच करवाना स्वस्थ जीवन की कुंजी है।

अगर आप या आपके आसपास कोई लगातार थकान, कमजोरी और चक्कर आने की समस्या से जूझ रहा है, तो उसे जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दें। सही समय पर कदम उठाना ही असली एहतियात है।