LATEST NEWS

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

गर्मी में चाहिए ठंडक और एनर्जी? ट्राई करें ये स्पेशल स्टाइल देसी छाछ रेसिपी

गर्मी का मौसम आते ही शरीर में ऊर्जा कम होने लगती है और डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में एक देसी सुपरड्रिंक आपकी सेहत बचा सकता है, छाछ। यह न सिर्फ शरीर को ठंडक पहुंचाता है, बल्कि पेट को भी खुश रखता है।

buttermilk

Buttermilk Recipe :  छाछ एक रिफ्रेशिंग, स्पाइसी और टेस्टी ड्रिंक है, जिसका गर्मियों में सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है. ये शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ पाचन क्रिया को सही रखने में मदद करता है. साथ ही ये शरीर में ताजगी और अच्छी ऊर्जा का एहसास कराता है. इसके अलावा ये हमें हाइड्रेट रखता है, जिससे आप दिनभर तरोताजा महसूस करते हैं. ऐसे में आज हम आपके लिए गर्मियों में आसानी से बनने वाली छाछ ड्रिंक की रेसिपी लेकर आए हैं, जो आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है. आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि. 

छाछ बनाने की सामग्री :

•    दही - 500 ग्राम

•    जीरा पाउडर - 1/2 चम्मच

•    काला नमक - 1/2 चम्मच

•    सादा नमक - स्वादानुसार

•    लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच

•    धनिया पाउडर - 1/2 चम्मच

•    पुदीना - 3 से 4 पत्ते गार्निश करके

•    पानी - 1/2 कप

छाछ बनाने की विधि :

•    सबसे पहले दही को एक बर्तन में अच्छे से फेंट लें ताकि उसमें गांठें न पड़ें.

•    अगर दही बहुत गाढ़ा है तो उसमें पानी मिला लें.

•    अब इसमें सभी मसालों को अच्छे से मिला लें.

•    अब इसे गिलास में डालें और पुदीने की पत्तियों से गार्निश करें.

•    आप चाहें तो इसमें बर्फ के टुकड़े भी डाल सकते हैं, इससे आपको पीते समय बहुत ठंडक महसूस होगी.

•    अब आपका गर्मियों के लिए सबसे फायदेमंद ड्रिंक तैयार है.