LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

दवाइयां छोड़िए! ये काले बीज हैं सेहत का सुपरचार्जर...इनमें है आयरन, जिंक और ताकत का खजाना

गर्मियों में जब हम तरबूज खाते हैं तो उसका रसीला स्वाद तो हमें बहुत पसंद आता है, लेकिन अक्सर इसके बीजों को कूड़े में फेंक देते हैं। इन बीजों में ताकत, पोषण और सेहत छिपी होती है - जो कई सप्लीमेंट और दवाइयों से भी ज़्यादा कारगर साबित हो सकते हैं।

watermelon seeds

health benefits : तरबूज खाने के बाद लोग अक्सर इसके काले बीज फेंक देते हैं. लोगों को लगता है कि ये पथरी बनाते हैं. लेकिन अगर इन्हें सही तरीके से खाया जाए तो ये शरीर को ताकतवर बना सकते हैं. आइए जानते हैं आप इन्हें कैसे खा सकते हैं.

तरबूज के बीज फेंकने की गलती न करें

बहुत कम लोग होंगे जिन्हें तरबूज पसंद न हो. ये मीठा और रसीला फल गर्मियों की शान है. ये हीट स्ट्रोक के साथ-साथ डिहाइड्रेशन से भी बचाता है. लेकिन ज्यादातर लोग इसके बीजों को नुकसानदायक समझकर फेंक देते हैं. दरअसल, ऐसा करके आप ताकत की देसी दवा फेंक रहे हैं, जो 5 तरह की दवाइयों की जरूरत को खत्म कर सकती है. ये शरीर को ताकत और जीवन दे सकती है.

ताकत का भंडार 

शरीर में कमजोरी का कारण विटामिन और मिनरल की कमी हो सकती है. तरबूज के बीजों में कई तरह के मिनरल होते हैं. इन समस्याओं के लिए सप्लीमेंट लेने से बेहतर है तरबूज के बीज खाना. साथ ही इन बीजों में प्रोटीन होता है, जो ताकत देता है. 

आयरन की कमी 

अगर किसी के शरीर में आयरन का स्तर कम है, तो इसके लिए दवा लेने से पहले इन बीजों का सेवन करके देखें। यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल के अनुसार, तरबूज के बीजों में बहुत सारा आयरन होता है, जो खून बनाने में मदद कर सकता है।

NSIT
Nsmch

स्वस्थ वसा की कमी 

स्वस्थ वसा के लिए, मछली के तेल की खुराक लेनी पड़ती है। यह मस्तिष्क और हृदय को मजबूत करता है। लेकिन तरबूज के बीजों में इसकी मात्रा पाई जाती है। 

जिंक की कमी 

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए जिंक बहुत जरूरी है। इसकी गोली या कैप्सूल की जगह तरबूज के बीज खाएं। ये जिंक के बहुत अच्छे स्रोत हैं। जिससे पाचन और तंत्रिका तंत्र भी बेहतर होगा।

मैग्नीशियम की कमी 

मैग्नीशियम की कमी मेटाबॉलिज्म, हार्मोन, हृदय और हड्डियों के लिए हानिकारक हो सकती है। लेकिन तरबूज के बीजों में यह पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है।