LATEST NEWS

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

झड़ते और सफेद बालों से छुटकारा दिलाएगी ये खास चीज, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

फिटकरी ना सिर्फ चोट और मुंह की सफाई के काम आती है, बल्कि ये आपके बालों की सेहत भी सुधार सकती है। डैंड्रफ, जूं और सफेद बालों की समस्या से परेशान हैं? तो जानिए फिटकरी के पाउडर और पानी से बालों में लगाने का सही तरीका और इसके जबरदस्त फायदे।

haircare
haircare- फोटो : AI

Alum on Hair : फिटकरी लगभग हर भारतीय घर में पाई जाती है। लोग इसका कई तरह से इस्तेमाल करते हैं। मुंह की सफाई से लेकर छोटी-मोटी चोटों को ठीक करने तक में फिटकरी फायदेमंद होती है। कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स में फिटकरी का इस्तेमाल किया जाता है, वहीं कई लोग सीधे चेहरे पर फिटकरी लगाना भी पसंद करते हैं। फिटकरी के ये सारे फायदे तो आपने सुने ही होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बालों में फिटकरी लगाने से क्या होता है? अगर नहीं, तो यहां हम इस सवाल का जवाब देने जा रहे हैं।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

बालों के एक्सपर्ट बताते हैं, अगर आप स्कैल्प पर डैंड्रफ की समस्या से परेशान हैं, तो ऐसी स्थिति में फिटकरी का इस्तेमाल आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। फिटकरी स्कैल्प से डैंड्रफ को साफ करने में मदद करती है।

कैसे करें इस्तेमाल?

•    डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए कोई भी शैम्पू लें और उसमें फिटकरी का बारीक पाउडर मिला लें। 

•    इस शैम्पू को स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाएं और बालों को धो लें।

•    हेयर एक्सपर्ट इस उपाय को हफ्ते में एक बार आजमाने की सलाह देते हैं।

•    ऐसा करने से आपको कुछ ही समय में डैंड्रफ से छुटकारा मिल जाएगा और आपका स्कैल्प साफ दिखने लगेगा।

NSIT
Nsmch

इससे क्या फायदा होता है?

फिटकरी में एंटीमाइक्रोबियल यानी एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। ऐसे में यह स्कैल्प से डैंड्रफ को खत्म करने में मददगार हो सकता है। बालों में फिटकरी लगाने से जूं की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण जूं को खत्म करने में भी मदद करते हैं। इसके लिए आप हफ्ते में एक या दो बार फिटकरी के पानी से अपने बाल धो सकते हैं।

इन सबके अलावा कई रिपोर्ट के नतीजे यह भी बताते हैं कि फिटकरी सफेद बालों की समस्या को कम करने में फायदेमंद है। इसके लिए फिटकरी को पीसकर पाउडर बना लें। इस पाउडर में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें, इस पेस्ट को अपने बालों पर लगाएं और सूखने तक छोड़ दें। तय समय के बाद बालों को साफ पानी से धो लें। ऐसा करने से सफेद बालों की समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, इन सभी उपायों को आजमाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें। अगर फिटकरी लगाने के बाद स्कैल्प पर जलन या खुजली महसूस हो तो इसका इस्तेमाल न करें।