LATEST NEWS

  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हुई शामिल
  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की

  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल भी जारी रही परंपरा, उमड़ी भारी भीड़
  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल

  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो मेरी तरफ...न नीरज की तरफ
  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो

  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंज उठा शहर
  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम'

  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल
  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल

Beauty Tips for Summer: गर्मियों में चेहरे पर लगाएं ये 5 नेचुरल चीजें, चमक उठेगी त्वचा, स्किन को मिलेगी ठंडक

Beauty Tips for Summer गर्मियों में लगता है कि चेहरे पर ऐसा क्या लगाया जाए, जिससे राहत मिले और त्वचा को ठंडक मिले। आज हम आपको ऐसे घरेलू उपाय बता रहे हैं, जो आपकी त्वचा को ठंडा और मुलायम बनाए रखेंगे। आप इन टिप्स को अपना सकते हैं।

Beauty Tips for Summer
Beauty Tips for Summer- फोटो : फाइल फोटो

Beauty Tips for Summer : गर्मियों का मौसम आते ही लोगों, खासकर महिलाओं को अपनी त्वचा की चिंता सताने लगती है। तेज धूप और गर्मी के कारण त्वचा बेजान हो जाती है। कई लोगों का चेहरा गर्मी के कारण लाल हो जाता है। ऐसे में त्वचा जलने लगती है। हालांकि स्वास्थ्य लाभ के लिए थोड़ी देर धूप में रहना अच्छा विचार है, लेकिन ये कारक आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिससे त्वचा में जलन, टैनिंग, एलर्जी, सुस्ती और यहां तक कि रैशेज भी हो सकते हैं। इसलिए एक अच्छी स्किनकेयर रूटीन को शामिल करना बहुत जरूरी हो जाता है। गर्मियों में लगता है कि चेहरे पर ऐसा क्या लगाया जाए, जिससे राहत मिले और त्वचा को ठंडक मिले। आज हम आपको ऐसे घरेलू उपाय बता रहे हैं, जो आपकी त्वचा को ठंडा और मुलायम बनाए रखेंगे। आप इन टिप्स को अपना सकते हैं। 

अपनाएं ये टिप्स : 

मुल्तानी मिट्टी : गर्मियों के दिन में एक बार मुल्तानी मिट्टी या इससे बना फेस पैक लगाएं। इससे आपके चेहरे पर मुंहासे कम होंगे और रंगत भी निखरेगी। मुल्तानी मिट्टी गर्मियों में चेहरे को ठंडा रखती है। इससे चेहरा चमक उठेगा। 

चंदन :

गर्मियों में तेज धूप की वजह से चेहरा भी गर्म होने लगता है। तेज धूप और गर्मी से राहत पाने के लिए चेहरे पर चंदन का पेस्ट लगाएं। चंदन की तासीर ठंडी होती है। यह त्वचा को ठंडक पहुंचाता है। आप चेहरे पर चंदन का फेस पैक भी लगा सकते हैं। इससे मुंहासे की समस्या भी दूर होती है। 

एलोवेरा :

यह त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अगर आपको बहुत गर्मी लगती है तो चेहरे पर एलोवेरा जरूर लगाएं। इससे त्वचा को ठंडक मिलेगी और आपका चेहरा भी चमक उठेगा। एलोवेरा टैनिंग, दाग-धब्बे और झाइयों की समस्या को दूर करता है। आपको गर्मियों में एलोवेरा जेल जरूर लगाना चाहिए। 

NSIT
Nsmch

दही :

त्वचा पर दही लगाने से चेहरे पर चमक आती है। दही लगाने से त्वचा मुलायम होती है। गर्मियों में चेहरे पर ठंडा दही लगाने से चेहरा ठंडा रहता है। गर्मियों में दही का इस्तेमाल ज़रूर करें। दही लगाने से रंगत भी निखरती है

क्लींजिंग :

अपनी त्वचा को दिन में कई बार ऐसे क्लींजर से धोएं जो आपकी त्वचा के प्रकार (तैलीय, शुष्क, संवेदनशील या मिश्रित) के अनुकूल हो। यह त्वचा से अतिरिक्त तेल और गंदगी को हटाने में मदद करता है, जिससे मुंहासों से लड़ने में मदद मिलती है। इसके अलावा, यह मृत त्वचा कोशिकाओं को भी हटाता है और त्वचा को मॉइस्चराइज़र और अन्य त्वचा देखभाल उत्पादों को बेहतर तरीके से अवशोषित करने में सक्षम बनाता है। सुबह और रात की त्वचा की देखभाल की दिनचर्या का पालन करना कई लोगों के लिए कारगर साबित होता है।