LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

Beauty Tips: तुलसी के पत्तों का जादू, चेहरे पर आएगा ऐसा निखार कि लोग पूछेंगे सीक्रेट

आयुर्वेद में तुलसी को जहां औषधीय गुणों के लिए जाना गया है, वहीं स्किन केयर के लिए भी यह बेहद फायदेमंद है। आज हम आपको बताएंगे तुलसी के ऐसे ब्यूटी सीक्रेट्स जो आपकी स्किन को बना देंगे इंस्टाग्राम-रेडी।

beauty tips

Beauty Tips : आयुर्वेद में तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल काफी समय से किया जाता रहा है। मुख्य रूप से इसका इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता रहा है, लेकिन आप चाहें तो इसका इस्तेमाल स्किन केयर या ब्यूटी केयर में भी कर सकते हैं। अगर आपको नहीं पता तो हम आपको बता दें कि आप तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल अपनी त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए भी कर सकते हैं। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी कंपाउंड और कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप बेदाग और निखरी त्वचा पाने के लिए तुलसी के पत्तों का कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं।

मुहांसे और दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाने में मददगार :

तुलसी के पत्तों में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। यही एक मुख्य कारण है कि आप इसका इस्तेमाल मुंहासे और दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा से टॉक्सिन और बैक्टीरिया बाहर निकल जाते हैं। इतना ही नहीं, इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा में मौजूद रोमछिद्र खुल जाते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको तुलसी के पत्ते लेने हैं और उन्हें पीस लेना है। इसके बाद इसमें आपको शहद और गुलाब जल मिलाना है। अब इसे उस जगह पर लगाएं जहां आपको मुंहासे की समस्या है। आधे घंटे तक रखने के बाद आपको अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लेना है।

त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाता है :

आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन तुलसी आपके खून को साफ करती है और आपके शरीर से हानिकारक विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद करती है। इससे आपकी त्वचा का टेक्सचर बेहतर होता है और आपकी त्वचा भी चमकदार बनती है। इसके लिए आपको तुलसी के पत्तों की चाय बनानी है और इसका नियमित सेवन करना शुरू करना है। नियमित रूप से ऐसा करने से आपकी त्वचा अंदर से निखर कर आती है। इसके अलावा आप चाहें तो तुलसी के पाउडर को मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल में मिलाकर फेस मास्क भी तैयार कर सकते हैं। हफ्ते में एक बार इसका इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा चमकदार बन सकती है।

सूजन और जलन से दिलाती है राहत :

अगर आपको जलन, लालिमा या संवेदनशीलता की समस्या है तो ऐसी स्थिति में भी आपको तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा को राहत मिल सकती है। अगर आपको धूप की वजह से त्वचा संबंधी परेशानियां हैं या फिर दाने, एक्जिमा या सोरायसिस की समस्या है तो तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आपको तुलसी के पत्तों का रस निकालना है और उसमें एलोवेरा जेल मिलाना है। अब आपको इसे उस जगह पर लगाना है जहां आपको समस्या है। इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा ठीक हो सकती है।

NSIT
Nsmch