LATEST NEWS

  • Tirhut Graduate Poll
  • Tirhut Graduate Poll: तिरहुत स्नातक चुनाव में वंशीधर ब्रजवासी 3427 वोटों से आगे, पढ़िए अब तक के मतों

  • Patna Teacher MLC Poll RJD Sanjeev Kumar Defeats BJP Yadav
  • Patna Teacher MLC Election: पटना शिक्षक MLC सीट पर RJD की जीत की आधिकारिक घोषणा, संजीव कुमार बोले-

  • Neeraj Kumar Victory Sparks Celebrations in Nawada
  • Patna Graduate MLC Election: नीरज कुमार की जीत पर नवादा में जश्न, न्यू एरिया में जमकर आतिशबाजी और

  • Anant Singh
  • Anant Singh: अनंत सिंह बोले- अनुज सिंह को जानता तक नहीं, नीरज से नाराजगी में मांगा था वोट

  • MLC Election Results BJP Gains in UP Bihar Sees Mixed Wins
  • MLC Election Results 2026: MLC चुनाव के नतीजे- यूपी में भाजपा का दबदबा, बिहार की चारों शिक्षक सीटों

Draindruff: डैंड्रफ की समस्या से परेशान हैं तो अपनाएंये ये उपाय, स्कैल्प की जिद्दी बिमारी जड़ से हो जाएगी गायब, बस करें ये काम

Draindruff: डैंड्रफ यानी सिर की पपड़ीदार और फंगल बिमारी, स्कैल्प की एक आम लेकिन बेहद सिरदर्द बन जाने वाली प्रॉब्लम है।

Draindruff
डैंड्रफ की समस्या से परेशान हैं तो अपनाएंये ये उपाय- फोटो : social Media

Draindruff:  डैंड्रफ यानी सिर की पपड़ीदार और फंगल बिमारी, स्कैल्प की एक आम लेकिन बेहद सिरदर्द बन जाने वाली प्रॉब्लम है। मेडिसीन की जुबान में इसे सेबोरिक डर्मेटाइटिस कहा जाता है, जहां स्कैल्प पर जमा फंगस ) और ओवर-सेबम मिलकर सफेद उड़ती परतें बना देते हैं। मरीज़ की हालत यूँ हो जाती है कि हर वक्त खुजली, जलन और बेआरामी उसका पीछा नहीं छोड़ती। कमर्शियल शैम्पू और केमिकल बेस्ड कंडीशनर इससे थोड़ी राहत भले दें, लेकिन यह कोई  इलाज नहीं होते। कई बार इन प्रोडक्ट्स के केमिकल बालों की जड़ों  को और भी कमजोर कर देते हैं। इसलिए  घरेलू और आयुर्वेदिक इलाज इस मामले में ज्यादा मुफीद माने जाते हैं।

नींबू: स्कैल्प का नैचुरल एंटीफंगल टॉनिक

आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ. अखिलेश बताते हैं कि नींबू का रस बहुत एसिडिक होता है और इसमें क़ुदरती एंटीफंगल गुण मौजूद रहते हैं। स्कैल्प पर बनने वाले एक्सट्रा ऑयल को यह बैलेंस करता है और जमा फंगस को खत्म करता है। एक गिलास पानी में एक नींबू का रस मिलाकर शैम्पू के बाद स्कैल्प पर डालें। हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल करने से स्कैल्प साफ-सुथरा, खुजली कम और बाल नैचुरली शाइनी हो जाते हैं।

एप्पल साइडर विनेगर: फंगल इन्फेक्शन का दुश्मन

एप्पल साइडर विनेगर यानी सिरका अपनी एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल खूबियों के लिए मशहूर है। समान मात्रा में सिरका और पानी मिलाकर स्कैल्प पर लगाने से फंगस की रफ्तार थम जाती है। यह सेबम के ओवर-प्रोडक्शन को रोकता है, जिससे डैंड्रफ बनने की संभावना कम होती जाती है।

मेथी का पेस्ट: स्कैल्प का प्रोटीन-थैरेपी

मेथी में मौजूद निकोटिनिक एसिड व प्रोटीन स्कैल्प की मजबूती बढ़ाते हैं। दो चम्मच मेथी को रात भर भिगोकर सुबह पीस लें और पेस्ट को 30 मिनट तक बालों में लगाकर छोड़ दें। यह स्कैल्प की सूखापन, जलन और फंगस—तीनों पर असर दिखाता है, और कुछ हफ्तों में डैंड्रफ काफी हद तक कम होने लगता है।

NSIT
Nsmch

एलोवेरा जेल: ठंडक और सफाई की दोहरी ताक़त

एलोवेरा को आयुर्वेद में आरोग्य  देने वाली जड़ी कहा जाता है। इसमें मौजूद एंटीमाइक्रोबियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण डैंड्रफ पैदा करने वाले फंगस को जड़ से खत्म करते हैं। इसे आधे घंटे तक स्कैल्प पर लगा रहने दें। यह खुजली, जलन और सूजन पर फौरन राहत देता है और स्कैल्प को मुलायम बनाता है।

बेकिंग सोडा: डेड सेल्स हटाने का असरदार नुस्खा

बेकिंग सोडा स्कैल्प पर जमा डेड स्किन और फंगस को साफ करने में बेहद कारगर है। पानी से बाल धोकर थोड़ा सा सोडा सीधे स्कैल्प पर रगड़ें और कुछ मिनट बाद धो लें। हफ्ते में एक बार करने से जिद्दी डैंड्रफ भी दम तोड़ देता है।

इन सारे नैचुरल नुस्खों से एक बात साफ है डैंड्रफ का इलाज सिर पर केमिकल उड़ेलने में नहीं, बल्कि नैचुरल और मेडिकल तर्क से स्कैल्प को बैलेंस देने में है। नियमित केयर करें, और स्कैल्प को अपना पुराना ‘सेहतमंद सूकून’ खुद वापस मिल जाएगा।