LATEST NEWS

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

Skin Care Tips: महीने में सिर्फ एक बार अपनाएं ये 3 उपाय, स्किन पर दिखेगा पार्लर जैसा ग्लो

Skin Care: बिजी लाइफस्टाइल में स्किन केयर के लिए समय निकालना मुश्किल हो जाता है। लेकिन ग्लोइंग स्किन पाने का तरीका इतना आसान है कि इसे हफ्ते में सिर्फ एक बार अपनाकर पूरे महीने बेदाग और चमकदार त्वचा पाई जा सकती है।

skin care

Skin Care : हम पूरे महीने व्यस्त रहते हैं। चेहरा धूप और धूल के संपर्क में भी रहता है। वहीं, थकान के कारण त्वचा बेजान नजर आने लगती है और अगर त्वचा की देखभाल सही तरीके से न की जाए, तो चेहरा हमेशा डल नजर आता है। ऐसे में त्वचा की सही देखभाल करना जरूरी है।  व्यस्त जीवनशैली के कारण रोजाना फेसवॉश और मॉइश्चराइजर के अलावा कुछ और लगाना मुश्किल होता है और फेस मास्क आदि भी रोजाना नहीं लगाया जाता। ऐसे में यहां बताई गई 3 चीजों को महीने में एक बार सुबह या शाम चेहरे पर लगाना शुरू कर दें। पूरे महीने चेहरे पर चमक बनी रहेगी और त्वचा की सेहत भी अच्छी रहेगी। 

कैसे पाएं ग्लोइंग स्किन

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए ये 3 स्टेप स्किन केयर रूटीन आजमाया जा सकता है। अगर हफ्ते में एक बार भी इन घरेलू उपायों को आजमाया जाए, तो त्वचा बेदाग नजर आने लगेगी। 

दूध से करें साफ 

सबसे पहले अपने चेहरे को साफ करने के लिए दूध का इस्तेमाल करें। कच्चे दूध में क्लींजिंग गुण भरपूर मात्रा में होते हैं और यह त्वचा से मृत कोशिकाओं को हटाने में कारगर है। यह त्वचा से गंदगी और मैल को हटाने में भी मदद करता है। 

चेहरे पर दूध लगाने के लिए 

दूध एक कटोरी में निकाल लें। इसमें रूई डुबोएं और चेहरे पर लगाकर रगड़ें। 4 से 5 मिनट तक दूध से त्वचा को साफ करने के बाद पानी से धो लें। त्वचा में चमक आएगी। 

NSIT
Nsmch

बेसन का फेस पैक लगाएं 

बेसन से सबसे सरल और कारगर फेस पैक तैयार किया जा सकता है। बेसन से बना फेस पैक (बेसन फेस पैक) धूप के कारण त्वचा से टैनिंग यानी दाग-धब्बे हटाता है, चेहरे पर चमक लाता है और त्वचा को मुलायम बनाने में भी फायदेमंद है। 

बेसन का फेस पैक बनाने के लिए 

2 चम्मच बेसन में 2 चुटकी हल्दी मिलाएं और दही मिलाकर पेस्ट बना लें। अच्छे से मिलाने के बाद इस फेस पैक को चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक लगाएं और फिर चेहरा धोकर साफ कर लें। त्वचा में चमक आती है। 

टोनर से त्वचा को मिलेगी ताजगी 

त्वचा पर ताजगी बनाए रखने के लिए खीरे का टोनर लगाया जा सकता है। खीरे के रस को सादे या गुलाब जल में मिलाकर रूई पर लगाकर चेहरे पर अच्छी तरह लगाएं। टोनर लगाकर चेहरा धोने की बजाय आप रात भर सो सकते हैं या 10 से 15 मिनट बाद चेहरा धोकर साफ कर लें। टोनर को हफ्ते में एक बार ही नहीं बल्कि रोजाना भी लगाया जा सकता है। चेहरा धोने के बाद मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें। 

महीने में एक बार चेहरे पर ये तीनों चीजें लगाने से त्वचा में निखार आता है। इस स्किन केयर रूटीन से त्वचा तरोताजा रहती है और आपको पार्लर से कोई ट्रीटमेंट लेने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी