Patna High Court : बिहार के पूर्व एवं वर्तमान सांसदों और विधायकों के विरुद्ध लंबित आपराधिक मुकदमों पर 25 सितम्बर को अहम सुनवाई

Patna High Court : बिहार के पूर्व एवं वर्तमान सांसदों और विध

Patna High Court : पटना हाईकोर्ट में राज्य के पूर्व एवं वर्तमान सांसदों और विधायकों के विरुद्ध लंबित आपराधिक मुकदमों से सम्बन्धित याचिका पर सुनवाई बुधवार तक के लिए टली। चीफ जस्टिस के वी चंद्रन की खंडपीठ द्वारा इन मामलों पर सुनवाई की जा रही है। इससे पूर्व कोर्ट ने इन मामलों की मॉनिटरिंग करते हुए राज्य के जिला जजों को प्रगति रिपोर्ट छः सप्ताह में देने का निर्देश दिया था।


इससे पूर्व की सुनवाई में  कोर्ट ने महत्वपूर्ण दिशा निर्देश जारी करते हुए राज्य के सभी जिला जजों से सभी जिलाधिकारियों,  हितधारकों, एवं पुलिस अधीक्षक की बैठक बुला कर मामलो की त्वरित सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा था।

Diarch GO


 कोर्ट ने पटना हाईकोर्ट के महानिबंधक को इस आदेश की प्रति इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से सभी जिला जजों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था।गौरतलब है कि अदालत ने जिला जजों से पूर्व ऐवं वर्तमान एमपी /एमएलए के ख़िलाफ़ लंबित मामलों की सुनवाई की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट दायर करने का निर्देश दिया था ।


NSIT
Nsmch

कोर्ट ने इससे पहले भी इन मामलों को शीघ्रता से निष्पादित करने के दिशानिर्देश जारी करते रही है।इन मामलों पर 25 सितम्बर, 2024 को सुनवाई  की जाएगी।