LATEST NEWS

  • लोकसभा चुनाव से पहले शिक्षकों को सातवां वेतनमान दिलाने का पीके ने लिया संकल्प, जन सुराज के शिक्षक संवाद में किया बड़ा ऐलान
  • लोकसभा चुनाव से पहले शिक्षकों को सातवां वेतनमान दिलाने का पीके ने लिया संकल्प, जन सुराज के शिक्षक

  • Murder in Madhepura
  • राजद विधायक के ममेरे भाई की गोली मारकर हत्या, मधेपुरा में दिनदहाड़े हुआ मर्डर

  • Bhagwant Mann to Visit France
  • केंद्र सरकार को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने भगवंत मान को फ्रांस जाने की दी इजाजत

  • Anant Singh Attacks Vijay Sinha
  • मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह का मंत्री विजय सिन्हा पर तीखा हमला, बोले- ‘चोर हैं, जनता परेशान

  • Buxar SI Arrested
  • Bihar Police: 50 हजार की रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगेहाथ दबोचा, खाकी में मचा हड़कंप

भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित रफ्तार ने ली पांच युवकों की जान, शिनाख्त में जुटी पुलिस

चक्रधरपुर इलाके में हुए एक भीषण सड़क हादसे में पांच युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना बंदगांव प्रखंड के कराईकेला थाना क्षेत्र की है, जहाँ तेज रफ्तार का कहर पांच जिंदगियों को लील गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पांचों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित रफ्तार ने ली पांच युवकों की जान,

  • Jamshedpur : : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है, जहाँ चक्रधरपुर इलाके में हुए एक भीषण सड़क हादसे में पांच युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना बंदगांव प्रखंड के कराईकेला थाना क्षेत्र की है, जहाँ तेज रफ्तार का कहर पांच जिंदगियों को लील गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पांचों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पहचान बनी चुनौती, परिजनों की तलाश जारी


हादसे का सबसे दुखद पहलू यह है कि अब तक मृत युवकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उनके पास से मिले सामानों और मोबाइल के जरिए शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है ताकि उनके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके। पहचान न होने के कारण शवों का पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया रुकी हुई है। 

Diarch GO

अस्पताल के मोर्चरी में रखे गए शव

घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से शवों को अस्पताल पहुँचाया गया। फिलहाल, चार युवकों के शव चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में रखे गए हैं, जबकि एक युवक का शव रेलवे अस्पताल के मोर्चरी (शवागार) में सुरक्षित रखा गया है। 

कराईकेला पुलिस की जांच तेज

कराईकेला थाना पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह दुर्घटना किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई या युवकों की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी। घटना स्थल पर मौजूद साक्ष्यों को इकट्ठा किया जा रहा है।

NSIT
Nsmch