LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

साउथ बिहार एक्सप्रेस के विस्तार की तैयारी; बक्सर से सीधे जुड़ेंगे रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग जैसे औद्योगिक शहर

सांसद विद्युत वरण महतो ने साउथ बिहार एक्सप्रेस को बक्सर तक बढ़ाने की मांग की है। इससे बिहार का छत्तीसगढ़ और झारखंड के औद्योगिक शहरों से सीधा संपर्क बढ़ेगा, हालांकि स्टेशन पर स्टाफ की कमी एक बड़ी चुनौती है।

साउथ बिहार एक्सप्रेस के विस्तार की तैयारी; बक्सर से सीधे जुड़

N4N Desk - जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने रांची और चक्रधरपुर रेल मंडल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए 13287/88 साउथ बिहार एक्सप्रेस को बक्सर तक विस्तारित करने का आधिकारिक अनुरोध किया है। सांसद के प्रयासों से ही इससे पहले टाटानगर-दानापुर एक्सप्रेस को बक्सर तक विस्तार मिला था, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिली थी। इससे पहले साउथ बिहार को पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल से चलाया जा रहा था।  लेकिन फिर इसका विस्तार आरा जंक्शन तक कर दिया गया।

औद्योगिक शहरों से सीधा जुड़ाव

साउथ बिहार एक्सप्रेस का विस्तार होने से बक्सर और आसपास के इलाकों का सीधा संपर्क छत्तीसगढ़ के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों जैसे बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग से हो जाएगा। इसके अलावा झारखंड के प्रमुख शहरों के साथ जुड़ाव मजबूत होने से न केवल यात्रा सुगम होगी, बल्कि व्यापारिक और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।

Diarch GO

वंदे भारत एक्सप्रेस को बक्सर से चलाने की मांग

क्षेत्र के निवासियों और व्यापारियों की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस को सप्ताह में तीन दिन बक्सर होकर चलाने की मांग भी जोर पकड़ रही है। वर्तमान में बक्सर से जमशेदपुर के लिए केवल एक दैनिक ट्रेन (18184 बक्सर-टाटा एक्सप्रेस) उपलब्ध है, जो बढ़ते यात्री दबाव के मुकाबले नाकाफी साबित हो रही है।

देरी और संसाधनों की कमी बनी बड़ी बाधा

रेलवे की इन महत्वाकांक्षी योजनाओं के सामने कुछ गंभीर प्रशासनिक और तकनीकी चुनौतियां भी हैं। बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस के परिचालन में लगातार देरी की शिकायतें मिल रही हैं, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा होती है। बक्सर रेलवे स्टेशन पर कर्मचारियों की भारी कमी है। यहाँ स्वीकृत पदों के मुकाबले केवल आधे स्टेशन मास्टर ही कार्यरत हैं। मात्र कुछ स्टेशन मास्टरों के भरोसे प्रतिदिन 75 जोड़ी ट्रेनों का संचालन करना पड़ रहा है, जिससे सुरक्षा और समयबद्धता दोनों प्रभावित हो रही हैं।

NSIT
Nsmch

आर्थिक और सामाजिक महत्व

बक्सर से जमशेदपुर, रांची और बोकारो जैसे शहरों के लिए बेहतर रेल सेवाओं की मांग काफी पुरानी है। यहाँ बड़ी संख्या में प्रवासी और व्यापारी रहते हैं जिनकी आजीविका झारखंड के शहरों से जुड़ी है। साउथ बिहार एक्सप्रेस का बक्सर तक विस्तार इन प्रवासियों और स्थानीय निवासियों के लिए एक 'लाइफलाइन' साबित हो सकता है।