LATEST NEWS

  • Tiger Shroff : टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, तीन संदिग्ध शूटरों को हिरासत में लिया
  • Tiger Shroff : टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, तीन

  • Bihar News : केंद्र सरकार ने NH 139 को दी फोरलेन बनाने की मंजूरी, पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह केंद्र और राज्य सरकार का जताया आभार
  • Bihar News : केंद्र सरकार ने NH 139 को दी फोरलेन बनाने की मंजूरी, पूर्व सांसद सुशील कुमार

  • Diwali inflation
  • Diwali inflation: धनतेरस पर बढ़ेगा खर्च! बादाम, काजू, पिस्ता से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक के दाम बढ़े

  • Jharkhand News : चुनाव आयोग विश्वसनीय संस्था नहीं, अपने पाप छुपाने का कर रही प्रयास : झामुमो
  • Jharkhand News : चुनाव आयोग विश्वसनीय संस्था नहीं, अपने पाप छुपाने का कर रही प्रयास : झामुमो

  • Bihar Road Project
  • Bihar Road Project: बिहार को मिली बड़ी सौगात, NH-139 होगा फोरलेन, पटना से झारखंड-छत्तीसगढ़ तक सफर होगा

शारदीय नवरात्र के छठे दिन थावे दुर्गा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ : मंगला आरती के बाद खुले पट, गूंजते रहे मां के जयकारे

शारदीय नवरात्र के छठे दिन थावे दुर्गा मंदिर में उमड़ी श्रद्ध

Gopalganj :बिहार के गोपालगंज जिले के प्रसिद्ध शक्तिपीठ थावे दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां सिंहासनी के अलौकिक दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। सुबह की मंगला आरती के बाद जैसे ही मंदिर के पट खुले, दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हो गया और पूरा मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंज उठा। पुष्पों और भव्य आभूषणों से सुसज्जित मां के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर भक्त भावविभोर हो उठे और दरबार में मत्था टेककर अपने परिवार की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की।


शनिवार की रात अर्पित किया जाएगा मां को महाभोग, नेपाल और दूसरे राज्यों से पहुंच रहे भक्त

थावे मंदिर में शनिवार की रात आठ बजे मां सिंहासनी को पारंपरिक महाभोग अर्पित किया जाएगा। इस दुर्लभ महाभोग का प्रसाद पाने के लिए शुक्रवार की शाम से ही बिहार के विभिन्न जिलों के साथ-साथ पड़ोसी देश नेपाल, उत्तर प्रदेश और झारखंड से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। मंदिर के मुख्य पुजारी के अनुसार, ऐसी मान्यता है कि मां का यह महाभोग प्रसाद ग्रहण करने वाले भक्तों पर पूरे साल माता की विशेष कृपा बनी रहती है और उन्हें आरोग्य तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।


जिला प्रशासन और मंदिर समिति के अधिकारी तैयारियों में जुटे

महाभोग के इस भव्य आयोजन को लेकर मंदिर प्रशासन ने चाक-चौबंद तैयारियां की हैं। डीएम समीर सौरभ, एसपी विनय तिवारी, एसडीओ डॉ. प्रेरणा सिंह और मंदिर समिति के सदस्य परंपरा के अनुसार महाभोग अर्पित करने तथा प्रसाद वितरण की व्यवस्था में पूरी तरह सक्रिय रहेंगे। मंदिर प्रबंधक ने बताया कि सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसके अलावा, आगामी रविवार की रात 12 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महानिशा पूजा संपन्न होगी।


सुरक्षा के कड़े इंतजाम और अधिकारियों की तैनाती

नवरात्र के दौरान उमड़ने वाली भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर परिसर और प्रवेश-निकास द्वारों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भीड़ प्रबंधन में स्काउट और एनसीसी के विद्यार्थियों ने भी सराहनीय सहयोग दिया है। विभिन्न स्थानों पर सीओ सुधीर कुमार ओंकारा, बीडीओ प्रियांशी प्रिया, थानाध्यक्ष विभा कुमारी और टीओपी प्रभारी धीरज कुमार समेत महिला पुलिसकर्मी और पुलिस बल के जवान मुस्तैदी से तैनात रहे। नियंत्रण कक्ष से भी लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।


नवरात्र के सातवें दिन होगी मां कालरात्रि की पूजा

NSIT
Nsmch

शारदीय नवरात्र के सातवें दिन यानी शनिवार को मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। मंदिर के मुख्य पुजारी के अनुसार, मां कालरात्रि का स्वरूप अत्यंत कल्याणकारी और संकटों से मुक्ति दिलाने वाला माना जाता है। उनके तीन नेत्र और चार भुजाएं हैं। मां कालरात्रि को लाल गुड़हल, गुलाब, कमल और अपराजिता के फूल अर्पित किए जाते हैं, तथा भोग में फल, मिठाई, शहद और गुड़ से बने पुआ चढ़ाने की विशेष परंपरा है।