LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Jharkhand News: कोल्हान में बढ़ेगी रेलवे की रफ्तार, 2026 तक आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से बदलेगा परिवहन

कोल्हान में रेलवे का तेजी से आधुनिकीकरण हो रहा है, जिससे 2026 तक यहाँ की रेल व्यवस्था पूरी तरह से बदल जाएगी। यात्री सुविधाओं में वृद्धि के साथ-साथ माल ढुलाई (फ्रेट कॉरिडोर) को भी गति मिलेगी।

jharkhand news

भारतीय रेलवे कोल्हान में तेजी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित कर रहा है, जिससे 2026 तक यहां की रेलवे व्यवस्था पूरी तरह बदल जाएगी। यात्री सुविधाएं बढ़ेंगी और माल ढुलाई (फ्रेट कॉरिडोर) को भी रफ्तार मिलेगी। टाटानगर-आदित्यपुर के बीच तीसरी रेल लाइन का काम अंतिम चरण में है। इसके पूरा होते ही हावड़ा-टाटानगर-राउरकेला-झारसुगुड़ा तक चौथी लाइन का काम तेज हो जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने से मालगाड़ियों और यात्री ट्रेनों का परिचालन सुगम और तेज हो जाएगा।


माल ढुलाई में नया कीर्तिमान, 2026 तक और बढ़ेगी क्षमता

माल ढुलाई के मामले में चक्रधरपुर रेल मंडल देश में अव्वल है। दिसंबर 2024 तक मंडल ने 114.78 मिलियन टन माल लोड किया, जो पिछले साल से 5.67% अधिक है। इससे रेलवे को 10,115 करोड़ रुपये का राजस्व मिला, जबकि यात्री ट्रेनों से मात्र 391.25 करोड़ रुपये की आय हुई। माल ढुलाई में तेजी लाने के लिए महानदी कोल फील्ड (एमसीएल), सरडेगा में रैपिड लोडिंग सिस्टम लगाने का निर्णय लिया गया है। इससे कम समय में अधिक रैक में कोयला लोड हो सकेगा। इसके साथ ही नोवामुंडी और डांगुवापोसी में यार्ड रिमॉडलिंग का काम भी तेजी से चल रहा है, जिससे इंजन बदलने की समस्या खत्म हो जाएगी।

Diarch GO



ओवरलोडिंग रोकेंगी वेट-ब्रिज मशीनें

ओवरलोडिंग रोकने के लिए मंडल के सभी लोडिंग प्वाइंट पर वेट-ब्रिज मशीनें लगाई जा रही हैं। इससे ट्रेनों पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ेगा और मालगाड़ियों का परिचालन सुरक्षित हो जाएगा। इन सभी रेलवे परियोजनाओं के पूरा होने से न केवल ट्रेनों की गति बढ़ेगी, बल्कि माल ढुलाई में भी सुविधा होगी। इसके अलावा समय की पाबंदी में सुधार होगा और यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। कोल्हान में परिवहन का नक्शा 2026 तक पूरी तरह बदल जाएगा।