LATEST NEWS

  • सहरसा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग मामलों के छह आरोपी को दबोचा
  • सहरसा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग मामलों के छह आरोपी को दबोचा

  • Tejashwi Yadav Attacks Anant Singh
  • अनंत सिंह को 'अपराधी' बताकर तेजस्वी यादव ने राजद में शामिल करने पर किया बड़ा ऐलान

  • तेजस्वी यादव का एनडीए सरकार पर तीखा हमला: कहा-उपचुनाव के नतीजों से साफ है, राज्य में टाइट है एनडीए की हवा
  • तेजस्वी यादव का एनडीए सरकार पर तीखा हमला: कहा-उपचुनाव के नतीजों से साफ है, राज्य में टाइट है

  • मुजफ्फरपुर में संदिग्ध स्थिति में बेहोश मिली महिला पॉलिटेक्निक की छात्रा : एसिड पीने की बात आ रही सामने, SKMCH में भर्ती
  • मुजफ्फरपुर में संदिग्ध स्थिति में बेहोश मिली महिला पॉलिटेक्निक की छात्रा : एसिड पीने की बात आ रही

  • मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
  • सीएम सम्राट की अनोखी पहल, बिहार की सड़कों को मिलेगी सात साल की सुरक्षा, अब होगी इस खास

Train Accident : बड़ा ट्रेन हादसा, 2 गाड़ियों में जोरदार टक्कर, 2 लोको पायलट सहित की 3 मौत, कोयला लदी मालगाड़ी में लगी आग

Train Accident : एक भीषण ट्रेन हादसे में दो गाड़ियों के बीच हुई टक्कर में 2 लोको पायलट सहित 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं घटना के बाद ट्रेन के परखच्चे उड़ गए जबकि कोयला लदी मालगाड़ी में आग लग गई.

Train Accident in sahibganj
Train Accident in sahibganj- फोटो : news4nation

Train Accident : रेल हादसों का सिलसिला बरकरार है. दो दिन पहले ही कामख्या एक्सप्रेस के बेपटरी होने से एक यात्री की मौत हुई थी और अब मंगलवार तड़के एक अन्य रेल हादसे में लोको पायलट समेत तीन लोगों की मौत हो गयी है. ताजा मामला झारखंड के साहिबगंज का है. यहां  दो मालगाड़ियों की टक्कर में लोको पायलट समेत तीन लोगों की मौत हो गयी हैं. घटना स्थल पर बचाव कार्य जारी है. घटनास्थल से जो तस्वीरें सामने आई हैं उसमें मालगाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है. यह घटना अहले सुबह 3:30 से 4 बजे की बताई जा रही है. 

हादसे में जिन 2 लोको पायलट की डेथ हुई है, उनमें से अंबुज महतो बोकारो के रहने वाले थे. वहीं बीएस मॉल बंगाल के रहने वाले थे. घायलों का इलाज बरहेट सदर अस्पताल में चल रहा है. हादसा साहिबगंज जिले के बरहेट थाना क्षेत्र के पास फरक्का-लालमटिया एमजीआर रेलवे लाइन पर हुआ. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, खाली मालगाड़ी बरहेट एमटी पर खड़ी थी, तभी लालमटिया से आ रही कोयले से लदी थ्रू-पास मालगाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर तड़के करीब साढ़े तीन बजे हुई. 

 झारखंड के गोड्डा जिले के ललमटिया से पश्चिम बंगाल के फरक्का एनटीपीसी के लिए ट्रेन जा रही थी. हादसा जिस लाइन में हुआ है उस पर ललमटिया से फरक्का तक कोयला लेकर माल गाड़ियां चलती हैं. जानकारी के मुताबिक, हादसे में कम से कम पांच रेलकर्मी और एक सीआरपीएफ जवान भी घायल हुए हैं. सभी घायलों का इलाज बरहेट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. घटना के बाद प्रशासन ने स्थिति का आकलन करने और जांच शुरू करने के लिए एक टीम को मौके पर भेजा.

NSIT
Nsmch

बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद कोयला लदी मालगाड़ी में आग लग गई और कई बोगियां पटरी से उतर गईं. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुट गईं। राहत और बचाव कार्य जारी है. घटना के बाद प्रशासन की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की छानबीन में जुट गई है.  

एनटीपीसी की निजी स्वामित्व वाली लाइन

हादसे को लेकर पूर्व रेल के मालदा DRM की ओर से कहा गया कि यह एनटीपीसी की निजी स्वामित्व वाली लाइन है. ट्रैक, ट्रेन चालक दल, रखरखाव आदि सभी एनटीपीसी के हैं, भारतीय रेलवे से संबंधित नहीं हैं. इसलिए, भारतीय रेलवे इस घटना से संबंधित नहीं है. भारतीय रेलवे एनटीपीसी अधिकारियों को बहाली के लिए आवश्यक हर संभव मदद प्रदान कर रहा है.