LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Vande Bharat News : झारखंड से दो शहरों के लिए वंदे भारत ट्रेन का होगा परिचालन, वित्त मंत्री ने आम बजट में किया ऐलान

Vande Bharat News : झारखण्ड से देश के दो शहरों के लिए वन्दे भारत ट्रेन का परिचालन किया जायेगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के ऐलान के बाद इसका रास्ता साफ़ हो गया है......पढ़िए आगे

Vande Bharat News : झारखंड से दो शहरों के लिए वंदे भारत ट्रे
दो शहरों के लिए वन्दे भारत - फोटो : SOCIAL MEDIA

RANCHI : देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कल लोकसभा में आम बजट पेश किया। इस बजट में वित्त मंत्री ने इस साल वंदे भारत स्लीपर, वंदे मेट्रो और बुलेट ट्रेन जैसी अत्याधुनिक ट्रेनों के परिचालन पर जोर दिया। इसी क्रम मे उन्होनें टाटानगर से वाराणसी और बिलासपुर मार्ग पर वंदे भारत के परिचालन को शुरू करने का ऐलान किया है। 

फंड की हुई घोषणा

इसके परिचालन को शुरू करने के लिए बजट में इसके लिए फंड की घोषणा भी कर दी गई है। इसके साथ हीं हावड़ा-मुम्बई रेल मार्ग  पर सुरक्षा कवच को और मजबूत करने तथा रेल हादसों को रोकने के लिए कवच नामक ऑटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम पर भी जोर दिया गया है ताकि रेल हादसों पर नियंत्रण पाया जा सके।

इंफ्रास्ट्रकचर होगा मजबूत

रेलवे ने इस बजट में इंफ्रास्ट्रकचर को मजबूत करने पर भी जोर दिया है। इसके अंतर्गत सुरक्षित परिचालन को लेकर नई लाइन बिछाने के अलावा अत्याधुनिक यंत्र लगाने का ऐलान किया गया है। टाटा से खडगपुर तक ऑटो सिग्नल सिस्टम लगेगा।

विशेष फंड का भी है प्रावधान

चक्रधरपुर मंडल के राजखरसावां से राजगांगपुर तक ट्रेन परिचालन में बदलाव की भी तैयारी की जा रही है। चक्रधरपुर मंडल में चौथी लाइन के लिए भी बजट में फंड का प्रावधान किया गया है। चक्रधरपुर मंडल के एक अधिकारी ने बताया कि इस बजट में यार्ड विस्तार, स्टेशन विकास यात्री सुविधा और सुरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए फंड आवंटित किया गया है। इससे दक्षिण पूर्व जोन को और रांची मंडल को विकास के लिए 5 हजार करोड़ से ज्यादा राशि मिलने की उम्मीद है।

NSIT
Nsmch

दुर्घटना पर लगेगा लगाम

इसके अलावा फुट ओवरब्रिज, सबवे के अलावा नए रेल मार्ग को शुरु करने पर भी जोर दिया गया है। इस बजट में पुराने रेलवे ट्रैक को बदलने की बात भी कही गई है जिससे ट्रेनों की रफ्तार को बढ़ाया जा सके। दुर्घटनाओँ को रोकने के लिए रेलवे ने पूरे ट्रैक पर कवच सिस्टम लगाने का भी ऐलान किया है, इससे दुर्घटना पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।

अभिषेक सुमन की रिपोर्ट