LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Jharkhand News: आदिवासी संगठनों ने किया 22 मार्च को रांची बंद का ऐलान, आइए जानते है बंद का कितना है असर

Jharkhand News: सिरम टोली फ्लाईओवर रैंप विवाद को लेकर विभिन्न आदिवासी संगठनों ने आज रांची बंद का ऐलान किया है। इस दौरान बंद समर्थकों ने कई जगह यातायात को बाधित किया है।...पढ़िए आगे

Jharkhand News: आदिवासी संगठनों ने किया 22 मार्च को रांची बं
आदिवासी संगठनों ने किया 22 मार्च को रांची बंद का ऐलान- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: विभिन्न आदिवासी संगठनों ने सिरम टोली फ्लाईओवर रैंप विवाद को लेकर 22 मार्च को रांची बंद का ऐलान किया है। इस बंद का असर राजधानी के कई इलाकों में देखा जा रहा है।

अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

संगठनों के द्वारा लोवाडीह चौक के पास आने जाने वाले वाहनों को रोक दिया है और चौक-चौराहे की दुकान को बंद करा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है। सिरमटोली चौक पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। स्टेशन की तरफ से आने-जाने वाले ऑटो रिक्शा का परिचालन सामान्य दिनों की तरह है।

समर्थकों ने चक्का जाम किया

कोकर चौक पर भी समर्थकों ने टायर जलाकर चक्का जाम कर दिया है। चौक-चौराहों पर भी बंद समर्थकों नें सभी दुकानों को बंद करा दिया है। वहीं पिस्का मोड़, कांटा टोली चौक पर बंद समर्थकों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं।इस वजह से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रांची बंद को सफल बनाने का लिया संकल्प

गौरतलब है कि सिरम टोली स्थित सरना स्थल के पास से रैंप हटाने की मांग को लेकर विभिन्न आदिवासी संगठनों के द्वारा इस बंद कासमर्थन किया है। इसके लिए शुक्रवार को केंद्रीय सरना स्थल सिरमटोली बचाओ मोर्चा के तत्वाधान में संगठनों के लोग जयपाल सिंह के नेतृत्व में स्टेडियम के पास एकत्र हुए और मशाल जुलूस निकाला। इसके बाद सभी बंद समर्थक अलबर्ट एक्का चौक पर एकत्रित होकर शनिवार के बंद को सफल बनाने का संकल्प लिया।

NSIT
Nsmch

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट