LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Jharkhand News : बजट सत्र के दौरान स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान, इन शहरों को मिलेगी मेडिकल कॉलेज की सौगात

Jharkhand News :झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान स्वास्थय मंत्री इरफान अंसारी ने राज्य के छह शहरों को मेडिकल कॉलेज की सौगात दी है। उन्होंने कहा कि यह फैसला छात्रों को ध्यान में रखकर किया गया है।...पढ़िए आगे

Jharkhand News : बजट सत्र के दौरान स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा

RANCHI - झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बजट सत्र के दौरान राज्य के छह शहरों में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की है। इन शहरों में धनबाद, खूंटी, देवघर, जामताडा और जमशेदपुर शामिल है। 

पीपीपी मोड पर खुलेगा मेडिकल कॉलेज

स्वास्थ्य मंत्री ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि इन सभी शहरों में पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी। सरकार ने यह फैसला छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए किया गया है। राज्य के हजारों छात्र मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए देश के अन्य भागों में जाने को मजबूर हैं। 

प्रदेश के छात्रों को होगा फायदा

मेडिकल कॉलेज खुल जाने के बाद मेडिकल की पढाई के लिए कहीं जाने की जरुरत नहीं होगी और वे अपने गृह राज्य में ही कर सकेंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि कॉलेज की स्थापना के बाद न सिर्फ प्रदेश के छात्रों को फायदा होगा बल्कि देश के अन्य भागों के छात्र भी यहां से पढ़ाई कर सकते हैं।

पांच सुपर स्पेशियलिस्ट हॉस्पीटल खोलने की भी घोषणा

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने इस दौरान राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए पांच सुपर स्पेशियलिस्ट हॉस्पीटल खोलने की भी घोषणा की है। इस अस्पताल की स्थापना क्रमशः धनबाद, जामताड़ा, देवघर, हजारीबाग, जामताड़ा और गोड्डा में खोले जाएंगे। 

NSIT
Nsmch

इरफान अंसारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य भर में इन पांच सुपर स्पेशियलिस्ट अस्पताल की शुरुआत हो जाने के बाद मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा का लाभ मिल सकेगा और उनकी परेशानियों को जल्द से जल्द दूर किया जाएगा।इतना ही नहीं इन अस्पतालों की शुरुआत के बाद राज्य के अन्य अस्पतालों का भार भी कम होगा। 

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट