LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Jharkhand News: महिला दिवस के अवसर पर झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, पतरातू लेक समेत कई पर्यटन स्थलों में होगी फ्री इंट्री

Jharkhand News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर झारखंड पर्यटन विभाग ने राज्य की महिलाओं को खास तोहफा दिया है। आज सभी पर्यटन स्थल, जलप्रपात,पतरातू लेक रिसोर्ट में महिलाओं का प्रवेश निःशुल्क कर दिया है।...पढ़िए आगे

Jharkhand News: महिला दिवस के अवसर पर झारखंड सरकार का बड़ा फ
कई पर्यटन स्थलों में होगी फ्री इंट्री- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड की सरकार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राज्य की आधी आबादी के लिए बडा ऐलान करते हुए पतरातू लेक समेत सभी पर्यटन स्थलों पर एंट्री फ्री कर दी गयी है। 

महिलाओं के सम्मान में विशेष पहल की घोषणा

झारखंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के अनुसार इस वर्ष आठ मार्च को राज्य के सभी पर्यटन स्थलों,पार्कों,झरनों सहित पतरातू लेक  रिसार्ट में महिलाओं का प्रवेश पूरी तरह फ्री कर दिया गया है। महिलाओं के सम्मान में इस विशेष पहल की घोषणा की गई है।

महिलाओं के लिए एक अनूठा अवसर 

झारखंड पर्यटन विभाग की ओर से यह कदम महिलाओं को राज्य की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक धरोहर का आनंद लेने का एक अनूठा अवसर प्रदान करता है। यह पहल महिलाओं को प्रोत्साहित करती है कि वे अपने व्यस्त जीवन से कुछ समय निकालकर राज्य के मनोरम पर्यटन स्थलों का भ्रमण करें और प्रकृति की गोद में शांति और ताजगी का अनुभव करें।

महिलाओं को दिया तोहफा 

झाखंड पर्यटन विभाग राज्य के सभी पर्यटन स्थलों पर महिलाओं का स्वागत करता है और एक सुखद और यादगार अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। महिला दिवस पर झारखंड पर्यटन विभाग ने महिलाओं को तोहफा दिया है। आज सभी पर्यटन स्थल, जलप्रपात,पतरातू लेक में महिलाओँ का प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

NSIT
Nsmch

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट