LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Jharkhand Crime : लेवी वसूलने आए उग्रवादी संगठन के सुप्रीमो की जमकर हुई पिटाई, इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत

Jharkhand Crime : झारखंड के लातेहार में एक उग्रवादी संगठन के सुप्रीमो की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। जिससे उसकी मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि वह लेवी वसूलने के लिए इलाके में आया हुआ था।

Jharkhand Crime : लेवी वसूलने आए उग्रवादी संगठन के सुप्रीमो
नक्सली की पिटाई से मौत - फोटो : SOCIAL MEDIA

RANCHI : झारखंड के लातेहार से एक उग्रवादी संगठन के प्रमुख के मौत का मामला सामने आया है। मृतक का नाम किशोर नायक उर्फ अभय जी बताया जा रहा है। नक्सली की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है। वहीँ पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

उग्रवादी संगठन से है नाता

किशोर नायक उर्फ अभय झारखंड संघर्ष जन मुक्ति मोर्चा नामक प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन का मुखिया है। 27 जनवरी. सोमवार को वह करीब आधा दर्जन गुर्गों के साथ सेकर और बारी पंचायत के ईट-भट्ठा पर पहुंचा और पैसों की मांग करने लगा। वहां पर मौजूद लोगों ने जब इसका विरोध किया तो वे हमलावर हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने भी उन लोगों का डटकर सामना किया और अभयजी की जमकर पिटाई कर दी। भीड़ द्वारा की गई पिटाई के बाद उसे अस्ताल ले जाया गया।  जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना

मिली जानकारी के अनुसार, उग्रवादियों ने पहले सेरक के ईट-भट्ठों पर हमला बोला और वहां मौजूद धनलाल उराव, प्रवीण यादव और उत्तम यादव की पिटाई कर दी। फिर वहां मौजूद कर्मियों को धमकाते एवं उनका मोबाईल छिनते हुए बारी गांव के भट्ठा पर लेवी वसूलने व दहशत फैलाने पहुंचे। वहां मौजूद ग्रामीणों ने सजगता दिखाते हुए इस घटना की सूचना चंदवा थाना को दे दी। पुलिस जब तक घटनास्थल पर पहुंचती, ग्रामीणों ने तीन अपराधियों को पकड़ लिया।

इलाज के दौरान हुई मौत

अपने आप को घिरता देख अपराधियों ने गोली चलाना शुरू कर दिया। जिससे ग्रामीण और आक्रोशित हो गए और जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीँणों द्वारा पीटे गए उग्रवादियों को लेकर नजदीकी सामुदायिक केन्द्र चंदवा पहुंची।  जहां इलाज के दौरान एक उग्रवादी की मौत हो गई।  जिसकी पहचान किशोर नारायण उर्फ अभयजी के रूप में की गई। वह इस आतंकी संगठन का मुखिया भी था। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया में जुट गई है।

NSIT
Nsmch

अभिषेक सुमन की रिपोर्ट