LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Jharkhand News : मंईया सम्मान योजना को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस तिथि तक हो जाएगा बकाया किश्तों का भुगतान

Jharkhand News : झारखंड सरकार की बहुचर्चित मंईया सम्मान योजना के बकाया किश्तों को लेकर अब कल्याण विभाग की प्रभारी मंत्री चमरा लिंडा ने कहा है कि जनवरी और फरवरी माह की राशि होली से पहले जारी कर दी जाएगी।...पढिए आगे

Jharkhand News : मंईया सम्मान योजना को लेकर आया बड़ा अपडेट,
जल्द होगा बकाया राशि का भुगतान- फोटो : SOCIAL MEDIA

RANCHI­: झारखंड सरकार की मंईया सम्मान योजना को लेकर अब नया अपडेट सामने आया है। इस योजना की बकाया किश्तों की राशि को लेकर सरकार की मंत्री चमरा लिंडा ने कहा है कि इस योजना के बकाया किश्तों का भुगतान 15 मार्च से पहले कर दिया जाएगा।

चुनाव के दौरान की गई थी घोषणा

गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंईया सम्मान योजना के अंतर्गत प्रदेश की महिलाओं को 2500 रुपये देने का वादा किया था। सरकार बनने के बाद दो महीने तक इस योजना के तहत महिलाओं को 2500 रुपये का भुगतान भी किया गया। 

भौतिक सत्यापन का मिला आदेश

इस बीच कई जिलों से फर्जी आवेदकों की सूचना मिलने के बाद सरकार ने आवेदकों के भौतिक सत्यापन के आदेश दिए और किश्त  जारी करने पर रोक लगा दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसपर बयान जारी करते हुए कहा था कि फर्जी आवेदकों की जांच के लिए आवेदकों के भौतिक सत्यापन का काम किया जा रहा है। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद किश्त की राशि जारी कर दी जाएगी।

15 मार्च तक आ जाएगी किश्त

बता दें कि झारखंड विधान सभा बजट सत्र के तीसरे दिन पहली पाली शुरु होते ही विपक्ष की ओर से मंईया सम्मान योजना की किश्तों को लेकर सरकार से सवाल किया गया। इसपर कल्याण विभाग की प्रभारी मंत्री चमरा लिंडा ने सरकार की ओर से जबाव देते हुए कहा कि किश्त की राशि को 15 मार्च तक जारी कर दिया जाएगा।

NSIT
Nsmch

क्या है योग्यता

झारखंड सरकार की मंईया सम्मान योजना का लाभ प्रदेश की उन महिलाओं को मिलता है जिनकी उम्र 18 साल से 50 साल के बीच हो और उनके परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी या राजनैतिक सेवा में न हो एवं इनकम टैक्स के अधीन नहीं आती हो।

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट