LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Jharkhand Budget Session: झारखंड विधानसभा में गूंजा लॉ एंड ऑर्डर का मुद्दा, नेता प्रतिपक्ष ने झामुमो पर कसा तंज

Jharkhand Budget Session: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन में राज्य की वर्तमान कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए है। इस मुद्दे पर नारेबाजी करते हुए भाजपा के सभी विधायक वेल में घूस गए।...पढ़िए आगे

Jharkhand Budget Session: झारखंड विधानसभा में गूंजा लॉ एंड ऑ
नेता प्रतिपक्ष ने झामुमो पर कसा तंज- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दसवें दिन सदन में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य की वर्तमान कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि उनकी पार्टी के लोग हेमंत है तो हिम्मत है का नारा देते हैं लेकिन राज्य की जनता को लगता है कि हेमंत है तो अपराधियों को हिम्मत है।

हत्या के  मामले में वृद्धि

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य में पिछले कुछ दिनों से आपराधिक घटनाओँ और हत्या के  मामले में वृद्धि हुई है। उन्होंने कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा पर की गई फायरिंग,चान्हो में हुए साधुओँ की हत्या और हजारीबाग के डीजीएम कुमार गौरव की हत्या का मुद्दा सदन में उठाया।

जेल राज्य सरकार के नियंत्रण के बाहर है?

बाबूलाल मरांडी ने कानून व्यवस्था को राज्य का सबसे ज्वलंत मुद्दा बताते हुए इस विषय पर चर्चा की मांग की। सदन की कार्यवाई दोबारा शुरु होने पर भाजपा विधायक सीपी सिंह ने भी राज्य के कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए राज्य के डीजीपी के कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि डीजीपी कहते हैं कि राज्य में हो रही सभी घटनाओं की योजनाएं जेल से बनती है, तो क्या झारखंड का जेल राज्य सरकार के नियंत्रण के बाहर है? जब जेल इसी राजधानी में हे तो वहां से संचालित अपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण करने में डीजीपी असफल हैं। इस बीच भाजपा विधायक ने नारेबाजी करते हुए वेल में चले गए। विपक्ष के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट