LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Jharkhand News: बिहार के बाद अब झारखंड में भी जल्द होगा जाति आधारित सर्वे, इस दिन से शुरु होगा काम, हेमंत सरकार ने किया सदन में ऐलान

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा सत्र के दौरान मंत्री दीपक बरुआ ने बताया कि उनकी सरकार जाति आधारित सर्वे के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आगामी वित्तिय वर्ष में इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।...पढ़िए आगे

Jharkhand News: बिहार के बाद अब झारखंड में भी जल्द होगा जाति
झारखंड में भी जल्द होगा जाति आधारित सर्वे- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड विधानसभा से बजट सत्र के दौरान कैबिनेट मंत्री दीपक बरुआ ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि झारखंड की  वर्तमान सरकार जातीयसर्वेक्षण का पक्षधर है और इसके लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव के एक सवाल का सदन में जबाव देते हुए कहा कि आगामी वित्त वर्ष में सरकार के द्वारा इस पर काम शुरु कर दिया जाएगा।

समाज का एक्सरे होता है जातीय सर्वे

दरअसल झारखंड विधानसभा से बजट सत्र के दौरान कांग्रेस के विधायक प्रदीप कुमार ने यह सवाल किया था कि कैबिनेट बैठक में जातीय सर्वे कराने का फैसला लिया गया था। इस बात को लगभग एक साल बीत गए लेकिन इस योजना पर अब तक कार्य शुरु नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि जातीय गणना सिर्फ गणना ही नहीं बल्कि समाज का एक्सरे है। इससे यह पता चलता है कि समाज में किस वर्ग के लोग किस पायदान पर खड़े हैं।

कार्मिक विभाग को दी गई है जिम्मेदारी

इस प्रश्न का जबाव देते हुए सरकार के मंत्री दीपक बरुआ ने कहा कि जातीय सर्वेक्षण की पूरी जिम्मेदारी कार्मिक विभाग को दे दी गयी है और इसपर निरंतर काम चल रहा है। उन्होंने सदन को भरोसा दिलाया कि आगामी वित्त वर्ष में सरकार जातीय सर्वे का काम पूरा कराएगी और इस काम के लिए एजेंसियों के चयन के लिए सरकार के द्वारा बात की जा रही है।

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट