LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Jharkhand Crime: आश्रम में साधु समेत दो लोगों की हत्या से इलाके में हड़कंप,पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया

Jharkhand Crime: रांची के आनंदमार्ग आश्रम में लूटपाट के इरादे से आये अपराधियों ने साधु समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।...पढ़िए आगे

Jharkhand Crime: आश्रम में साधु समेत दो लोगों की हत्या से इल
साधु समेत दो लोगों की हत्या - फोटो : SOCIAL MEDIA

Jharkhand Crime: रांची के चान्हो इलाके में स्थित आनंदमार्ग आश्रम में लूटपाट के इरादे से आए अपराधियों ने साधु मुकेश साह और राजेन्द्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी।

शव को हिरासत में लिया गया

पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्यवाई करते हुए चार आरोपियों जितेंद्र यादव, सूरज पाहन, अरविंद यादव और अफरोज अंसारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आन्नद मार्ग आश्रम में दोनों मृतकों के शव को हिरासत में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बिहार का रहने वाला है मृतक

मृतक मुकेश साह बिहार के भागलपुर का रहने वाला था। वहीं राजेंद्र यादव बुढ़मु थाना क्षेत्र के साड़म गांव का रहने वाला था। अपराधियों के हमले से मुकेश साह की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि राजेंद्र यादव को घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया।राजेंद्र यादव को रिम्स में भर्ती कराया गया,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बरामद किए हथियार

इस मामले पर पुलिस का कहना है कि सभी आरोपितों ने पातकोई जंगल में बैठकर आश्रम में लूटपाट की योजना बनाई थी,इसके बाद सभी आश्रम पहुंचे और इस घटना को अंजाम देने के बाद जंगल की ओर भाग गए। स्थानीय प्रशासन की टीम ने जंगल में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 22 हजार रुपये, चांदी के जेवर और हथियार बरामद किए है।

NSIT
Nsmch

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट