LATEST NEWS

  • Banshidhar Brajwasi
  • Bihar MLC Election: शिक्षा मंत्री पर बरसे बंशीधर ब्रजवासी, स्कूलों के समय पर उठाए सवाल, कहा- शिक्षक

  • Chandan Singh Backs JDUs Neeraj Kumar
  • Bihar MLC elections 2026: पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का दंगल,सूरजभान सिंह के भाई पूर्व एमपी चंदन सिंह ने

  • Gold- Silver Price Today
  • Gold- Silver Price Today: दिवाली से पहले सोना-चांदी खरीदने वालों को राहत, जानें आज के ताजा रेट

  • Bihar STET 2026
  • Bihar STET 2026: चार नवंबर को नहीं होगी बिहार STET 2026 परीक्षा, अब इस दिन होगा एक्जाम, इस

  • Nestle Milk
  • Nestle Milk: FSSAI ने नेस्ले के Lactogen Pro 1 और NAN Excella Pro पर मांगे वैज्ञानिक सबूत, कंपनी

Jharkhand News: झारखंड में होगी खेल विश्वविद्यालय की स्थापना, झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसायटी ने जारी किया निर्देश

Jharkhand News: झारखंड में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार ने राज्य में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना करने का निर्णय लिया है। इस खेल विश्वविद्यालय का संचालन झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसायटी और सीसीएल द्वारा किया जाएगा।

Jharkhand News: झारखंड में होगी खेल विश्वविद्यालय की स्थापना
झारखंड में होगी खेल विश्वविद्यालय की स्थापना- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से झारखंड की सरकार ने राज्य में खेल विश्वविद्यालय स्थापित करने की घोषणा की है। इस खेल विश्वविद्यालय की संचालन का जिम्मा झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसायटी और सीसीएल द्वारा किया जाएगा। सोसायटी की गवर्निंग काउंसिल की 11वीं बैठक में शुक्रवार को मुख्य सचिव अलका तिवारी ने इसकी प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश अधिकारियों को दिया।

सरकार ने कमेटी के गठन का दिया आदेश

सरकार के द्वारा इसके लिए एक कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी बिहार के राजगीर सहित अन्य राज्यों के खेल विश्वविद्यालयों का अध्ययन करेगी। इस खेल विश्वविद्यालय में चयनित बच्चों को खेल प्रशिक्षण के साथ शिक्षा भी मिलेगी। चयनित बच्चों के प्रशिक्षण के लिए खेल गांव में प्रशिक्षण केंद्र खोला जाएगा।

खेल के साथ-साथ पढ़ाई की भी होगी व्यवस्था

स्कूल मुख्य सचिव ने 4-5 साल तक के बच्चों को खेल अकादमी से जोड़ने पर सुझाव देते हुए कहा कि विदेशों में लगभग इसी उम्र से बच्चों को प्रशिक्षित कर अंतरराष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बनाया जाता है। बैठक में अकादमी से जुड़े बच्चों की शिक्षा के लिए वहां सरकारी प्लस-2 स्कूल खोलने के सुझाव को स्वीकार करते हुए स्कूली शिक्षा सचिव को इसकी प्रक्रिया शुरू करने को कहा। बताया गया कि अकादमी के पास इंफ्रास्ट्रक्चर है, सिर्फ शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की जरूरत है।

बिजली का आपूर्ति के लिए लगाया जाएगा सोलर सिस्टम

इस बैठक में खेल अकादमी के पार्टनर सीसीएल ने अकादमी की गतिविधियों में बिजली की भारी खपत को देखते हुए खेल गांव में 5 मेगावाट का सोलर सिस्टम लगाने का प्रस्ताव रखा। इसका खर्च सीसीएल अपने सीएसआर फंड से करेगा। बताया गया कि बिजली बिल की बचत के पैसे का उपयोग खेल गतिविधियों को और उन्नत बनाने में किया जाएगा। वहीं खेल-कूद विभाग की ओर से बताया गया कि खेल गांव में स्थित इंफ्रास्ट्रक्चर 15 साल पुराना हो चुका है और उसके जीर्णोद्धार की जरूरत है। मुख्य सचिव ने इस दिशा में आगे बढ़ने का निर्देश दिया। बैठक में गृह विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल, खेल-कूद विभाग के सचिव मनोज कुमार, स्कूली शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह समेत खेल अकादमी से जुड़े पदाधिकारी शामिल थे।

NSIT
Nsmch