LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Jharkhand News: विधानसभा सत्र के दौरान मंत्री पर भड़के स्पीकर, मोबाइल फोन को भी किया गया जब्त, जानिए क्या है पूरा मामला

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन सदन में मंत्री हफीजुल हसन का फोन जब्त कर लिया गया। वह सदन के अंदर किसी से बात कर रहे थे।...पढ़िए आगे

Jharkhand News: विधानसभा सत्र के दौरान मंत्री पर भड़के स्पीक
विधानसभा सत्र के दौरान मंत्री पर भड़के स्पीकर- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड विधानसभा सत्र के अंतिम दिन सदन में स्पीकर रवीन्द्र नाथ महतो ने जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन अंसारी का फोन जब्त करने का आदेश दिया। मंत्री हफीजुल हसन अंसारी चलते सत्र में फोन पर किसी से बात कर रहे थे।

स्पीकर ने फोन के इस्तेमाल पर जताई नाराजगी

स्पीकर रवीन्द्र नाथ महतो ने इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि कई बार मना करने के बावजूद मंत्री हफीजुल हसन अंसारी चलते सत्र के दौरान फोन से बात कर रहे थे। जिसके बाद स्पीकर ने नाराजगी जाहिर करते हुए मंत्री हफीजुल हसन अंसारी के फोन को जब्त करने का आदेश दिया।

फोन के इस्तेमाल से सदन में बाधा उत्पन्न होती है

दरअसल झारखंड विधानसभा सत्र के अंतिम दिन कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव किसी मुद्दे को सदन के सामने उठा रहे थे तभी उनके सवाल के दौरान मंत्री हफीजुल हसन अंसारी किसी से फोन पर बात करने लगे। जिस पर कांग्रेस विधायक दल के नेता ने उन्हें ऐसा करने से मना किया। उन्होंने कहा कि सदन के अंदर फोन के इस्तेमाल से बाधा उत्पन्न होती है।

मंत्री को फोन को किया गया जब्त

बार-बार फोन पर बात न करने के निर्देश के बावजूद मंत्री हफीजुल हसन अंसारी के फोन को जब्त करने का आदेश देते हुए कहा कि एक ही बात को बार-बार दोहराना ठीक नहीं है। उसके बाद विधानसभा के अंदर मौजूद कर्मी को जब्त कर अध्यक्ष के आसन पर पहुंचा दिया।

NSIT
Nsmch

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट