LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Weather Forecast: हीटवेव के बीच राहत! झारखंड के इन इलाकों में 4 दिन होगी बारिश, IMD का पूर्वानुमान

झारखंड के लोगों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 19 मार्च से 22 मार्च तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। इस बारिश से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

Weather Forecast

Weather Forecast: झारखंड में भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार 19 मार्च से 22 मार्च तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और पश्चिमी विक्षोभ के असर से झारखंड में मौसम बदलेगा।

4 दिनों तक होगी बारिश, गिरेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार 19 और 20 मार्च को हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 21 और 22 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आएगी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। पिछले कुछ दिनों से राज्य के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है, जिससे गर्मी असहनीय हो गई थी। 

इन जिलों में होगी बारिश

आईएमडी के अनुसार 17 मार्च को गढ़वा, पलामू, लातेहार, देवघर, जामताड़ा और दुमका में बारिश की संभावना है। 19 मार्च को रांची, गुमला, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में हल्की बारिश हो सकती है। 20 मार्च को भी इन जिलों में हल्की बारिश जारी रहेगी। 21 मार्च को गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में मध्यम बारिश हो सकती है।

गर्मी से राहत, येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने बताया कि झारखंड के सात जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। जमशेदपुर, बोकारो, डाल्टनगंज और धनबाद में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। तेज गर्म हवाओं के कारण मौसम विभाग ने हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया था। हालांकि, आने वाली बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।

NSIT
Nsmch

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि जब तक बारिश न हो जाए, तब तक चिलचिलाती धूप में बाहर निकलने से बचें। दोपहर 12 से 3 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से पहले पर्याप्त पानी पिएं और हल्के कपड़े पहनें। बच्चों और बुजुर्गों को लू से बचाने के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है।