LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

रांची में मौत की झपकी: दूध टैंकर और हाइवा की भीषण टक्कर में चालक की दर्दनाक मौत

झारखण्ड की राजधानी में भीषण सड़क हादसे में दूध टैंकर चालक की मौत हो गई. चुटुपालु घाटी के पास नींद की झपकी आने से टैंकर आगे चल रहे हाइवा से जा भिड़ा.भिड़ंत में टैंकर का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Ranchi milk tanker collided with hywa
रांची में मौत की झपकी- फोटो : news 4 nation

झारखंड की राजधानी रांची के ओरमांझी इलाके में बुधवार दोपहर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा हुआ। रांची-रामगढ़ मुख्य मार्ग पर चुटुपालु घाटी के पास एक दूध टैंकर ने आगे चल रहे ईंट लदे हाइवा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण भिड़ंत में टैंकर का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है।

स्टेयरिंग और केबिन के बीच फंसा रहा शव, घंटों चला रेस्क्यू

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैंकर चालक का शरीर स्टेयरिंग और केबिन के मलबे के बीच बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलते ही ओरमांझी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। शव को बाहर निकालने के लिए दो बड़ी हाइड्रा मशीनों की मदद लेनी पड़ी। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत और गैस कटर से स्टेयरिंग को काटने के बाद चालक को बाहर निकाला जा सका, जिसे डॉक्टरों ने अस्पताल ले जाते ही मृत घोषित कर दिया।

मध्य प्रदेश का रहने वाला था मृतक चालक

हादसे का शिकार हुए चालक की पहचान मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के अरौन गांव निवासी मान सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मान सिंह दिल्ली से दूध लेकर रांची की ओर आ रहा था। लंबी दूरी की यात्रा और थकान की वजह से चुटुपालु टोल प्लाजा से महज 200 मीटर पहले उसे नींद आ गई, जो उसके लिए काल बन गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स (RIMS) भेज दिया है।

NSIT
Nsmch

हाइवे पर लगा रहा जाम, सुरक्षा पर उठे सवाल

इस भीषण दुर्घटना के बाद रांची-रामगढ़ मार्ग पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। क्षतिग्रस्त वाहनों और रेस्क्यू ऑपरेशन के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने बताया कि चुटुपालु घाटी का यह इलाका पहले से ही दुर्घटना संभावित क्षेत्र रहा है। इस हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर चालकों की सुरक्षा और लंबी दूरी तय करने वाले ड्राइवरों की थकान जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा छेड़ दी है।

परिजनों को दी गई सूचना, जांच में जुटी पुलिस

ओरमांझी पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त टैंकर (UP 32RT 2978) और हाइवा (JH 09AK 1636) को जब्त कर लिया है और मामले की कानूनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक मान सिंह के परिजनों को इस दुखद घटना की सूचना दे दी है। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या हादसे के पीछे कोई तकनीकी खराबी भी थी या यह पूरी तरह से मानवीय लापरवाही का मामला है। इस घटना के बाद से मृतक के गांव में मातम पसरा हुआ है।