LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Jharkhand News: भाजपा के मंत्री ने की झारखंड में योगी मॉडल की मांग, कहा अपराध की राजधानी बन चुका है रांची

Jharkhand News: केंद्र सरकार के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने झारखंड में योगी मॉडल लागू करने की वकालत की है। उन्होंने अनिल महतो टाइगर की हत्या पर अपनी बात रखते हुए कहा कि रांची अपराध की राजधानी बन चुका है।...पढ़िए आगे

Jharkhand News: भाजपा के मंत्री ने की झारखंड में योगी मॉडल क
अपराध की राजधानी बन चुका है रांची- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: भाजपा नेता और पूर्व जिला पार्षद रह चुके अनिल महतो टाइगर की हत्या के विरोध में गुरुवार को झारखंड बंद का ऐलान किया गया है। इस दौरान भाजपा के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता इस घटना के विरोध में प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

राज्य की कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त

विरोध प्रर्दशन में भाग लेने के लिए भाजपा नेता और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी रांची पहुंच चुके हैं। घटना के विरोध में धरने पर बैठे संजय सेठ ने कहा कि राज्य की कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और रांची अपराध की राजधानी में परिवर्तित हो चुका है।

Diarch GO

योगी मॉडल लागू करने की जरुरत

मंत्री संजय सेठ ने कहा कि झारखंड में जंगल राज की शुरुआत हो चुकी है। अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए राज्य में योगी मॉडल लागू करने की जरुरत है ताकि अपराधियों के मन में खौफ पैदा किया जा सके।

लालू यादव के शासन को किया याद

उन्होंने लालू यादव के शासन को याद करते हुए कहा कि 1990 के दौर में हमने जंगल राज को झेला है। राज्य की वर्तमान कानून-व्यवस्था को देखते हुए ऐसा प्रतीत होता है कि उसी जंगल राज की पुर्नावृति हो चुकी है। अपराधी बेलगाम होकर घूम रहे हैं। अपराधियों के मन में पुलिस और कानून-व्यवस्था का डर खत्म हो चुका है।

NSIT
Nsmch

50 करोड़ के बंगले में आराम फरमाते हैं नेता

उन्होंने कहा कि इस सरकार में न तो नेता,व्यापारी और न ही आम जनता सुरक्षित है। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड की जनता में डर का माहौल है और नेता 50 करोड़ के बंगले में आराम फरमाते हैं। संजय सेठ ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार अनिल महतो टाइगर के हत्या के कारणों और अपराधियों को पकड़ने में असफल रहती है तो सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन किया जाएगा।

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट