LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

रांची में दिनदहाड़े BJP नेता अनिल टाइगर की गोली मारकर हत्या से मचा कोहराम, जाँच में जुटी पुलिस

Anil Tiger Murder: रांची में पूर्व जिला परिषद सदस्य की दिनदहाड़े अनिल टाइगर को कांके चौक में गोली मारी गयी है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस भी घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची और जाँच में जुट गई है।

रांची में  दिनदहाड़े BJP नेता अनिल टाइगर की गोली मारकर हत्या

N4N डेस्क: झारखंड की राजधानी रांची में पूरी तरह बेलगाम अपराधियों का तांडव लगातार जारी है. इसी क्रम में दुह:साहसी अपराधियों उस वक्त राजधानी को दहला दिया है जब एक तरफ झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही चल रही है. इसी दौरान राजधानी  रांची के कांके चौक के पास दिनदहाड़े झारखंड बीजेपी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य और जिला परिषद के पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल महतो उर्फ अनिल टाइगर की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई.

घटन के वक्त अनिल महतो कांके चौक के पास चाय की दुकान पर खड़े थे जब अज्ञात अपराधियों पहले तो उन पर फायरिंग की फिर कनपटी पर गोली मार दी. आनन फानन में उन्हें रांची के रिम्स में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलने पर कांके थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गईं हैं. हालांकि, अभी तक अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई है. 

Diarch GO

गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के बाद स्थानीय लोगों ने कांके चौक को जाम कर दिया. लोगों में गुस्सा साफ देखने को मिला है. कांके चौक पर इतनी भीड़ होने के बाद भी अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. किस कारण से उनकी हत्या की गई, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है.