LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Jharkhand News: कल सरना समिति के द्वारा रांची बंद का ऐलान, प्रशासन ने पूरी की तैयारी, उपद्रव करना पड़ेगा मंहगा

Jharkhand News: रांची जिला प्रशासन ने 22 मार्च को रांची बंद के दौरान सभी संगठनों से आग्रह किया है कि वे विधिसम्मत और शांतिपूर्वक प्रदर्शन करें। गैर-कानूनी कार्य करने पर प्रशासन कड़ी कार्यवाई करेगी।...पढिए आगे

Jharkhand News: कल सरना समिति के द्वारा रांची बंद का ऐलान, प
रांची बंद का ऐलान- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: 22 मार्च को सिमरटोली कतिपय सरना समिति के द्वारा रांची बंद का ऐलान किया है। इसको लेकर रांची जिला प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। रांची जिला प्रशासन ने आंदोलनकारियों को सख्त हिदायत दी है कि बंद के दौरान उपद्रव या तोड़फोड़ करने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाई की जाएगी।

समर्थकों के द्वारा उपद्रव फैलाने की साजिश

आम लोगों को आवागमन के दौरान किसी भी तरह की कठिनाईयों का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए प्रशासन ने अपनी तरफ से सारी तैयारियां पूरी कर ली है। पुलिस प्रशासन ने बताया कि सिरमटोली फ्लाईओवर को लेकर सरना समिति के द्वारा 22 मार्च को रांची बंद और चक्का जाम का आवाह्न किया गया है। इस दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई है कि कुछ बंद समर्थकों के द्वारा उपद्रव फैलाने की साजिश की जा रही है।

उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई की जाएगी

इस सूचना के आलोक में आंदोलनकारियों से जिला प्रशासन ने आंदोलनकारियों से अपील की है कि वो शांतिपूर्वक अपना प्रदर्शन करे। किसी भी प्रकार का उपद्रव फैलाने पर उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई की जाएगी। किसी भी व्यावसायिक वर्ग, वाहन चालक पर किसी भी प्रकार का दबाव या बल का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए।ऐसा करने पर प्रशासन के द्वारा उचित कार्यवाई की जाएगी।

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट