LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

रांची एयरपोर्ट प्रबंधन ने पार्किग शुल्क और प्रवेश के नियमों में किया फेरबदल, फ्री पार्किंग को लेकर नया अपडेट जारी

रांची एयरपोर्ट प्रबंधन ने पार्किग शुल्क और प्रवेश के नियमों

RANCHI: रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट प्रबंधन ने पार्किंग को लेकर नया अपडेट जारी किया है। इस नए अपडेट में पार्किंग शुल्क के अलावा और भी बदलाव किए गए हैं। अक्सर विवादों में रहने वाली एयरपोर्ट की पार्किंग व्यवस्था में प्रबंधन से सुधार की उम्मीद की जा रही  थी। इसके  उलट पार्किंग के समय को और कम कर दिया गया है। साथ ही फ्री लेन को लेकर कोई जगह नहीं दी गई है। इसके अलावा जाम से उबरने के लिए भी कोई व्य्वस्था नहीं की गई है।

कम की गई पार्किंग टाईम

वहीँ बिरसा मुंडा एयरपोर्ट प्रबंधन ने पार्किंग व्यवस्था में बदलाव करते हुए नई रेट जारी की है। नए पार्किंग नियमों के अनुसार प्रवेश से लेकर निकास तक का समय अब अधिकतम नौ मिनट होगा जो वर्तमान में दस मिनट का था। यदि किसी वाहन को इस सीमा से अधिक रुकने की आवश्यकता पड़ने पर उसे 500 रुपये का जुर्माना और अतिरिक्त समय शुल्क का भी भुगतान करना पड़ेगा।

अनियंत्रित पार्किंग पर होगी पाबंदी

नए नियम के तहत हवाई अड्डे के टर्मिनल बिल्डिंग के आस-पास पार्किंग पर पूरी तरह से पाबंदी होगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि टर्मिनल के पास कोई वाहन अव्यवस्थित न खड़ा हो, जिससे यात्री सुविधाजनक तरीके से टर्मिनल तक पहुंच सकें।

वसूला जाएगा अतिरिक्त शुल्क

इसके अलावा विभिन्न प्रकार के वाहनों के लिए शुल्क भी निर्धारित किया गया है। निजी कारों के लिए 30 मिनट तक 30 रुपये और 30 से 120 मिनट तक 40 रुपये का शुल्क देना होगा। वाणिज्यिक वाहनों के लिए पार्किंग शुल्क अलग होगा। कोच, बस और ट्रक के लिए यह शुल्क 170 रुपये होगा वहीं टेंपो, एसयूवी और मिनी बस के लिए यह शुल्क 60 रुपये होगा।

NSIT
Nsmch

प्रीमियम कारों के लिए अलग शुल्क

इसके अतिरिक्त प्रीमियम कार पार्किंग के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। इसके लिए 30 मिनट तक के लिए 75 रुपये शुल्क होगा जबकि दो घंटे के बाद अतिरिक्त शुल्क वसूला जाएगा। इसके अलावा 24 घंटे तक पार्किंग शुल्क 240 रुपये रहेगा और 24 घंटे बाद अतिरिक्त शुल्क देना पड़ेगा।