LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Train for Mahakumbh : महाकुंभ में बढ़ती भीड़ को लेकर रेलवे ने दी सुविधा, कई ट्रेनों में जोड़े गए अतिरिक्त कोच, अब मिलेगा कंफर्म टिकट

Train for Mahakumbh : महाकुम्भ में स्नान के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है. जिसकी वजह से ट्रेनों में श्रद्धालुओं की खूब भीड़ देखी जा रही है. इसी कड़ी में रेलवे ने बड़ा फैसला किया है...पढ़िए आगे

Train for Mahakumbh  : महाकुंभ में बढ़ती भीड़ को लेकर रेलवे
महाकुम्भ के लिए ट्रेन - फोटो : ABHISHEK SUMAN

CHAKRADHARPUR : महाकुंभ मेला 2025 के अवसर पर अत्यधिक भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई कदम उठाये हैं। रेलवे ने चक्रधरपुर मंडल के टाटानगर से खुलने वाली जम्मू तवी एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त कोच लगाने की घोषणा की है।

मिलेगा कंफर्म टिकट

रेल मंडल से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 18101 टाटानगर-जम्मूतवी एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी थ्री टीयर कोच लगाया जाएगा। रेलवे की इस घोषणा से यात्रियों को टिकट कंफर्म होने में आसानी होगी। वहीँ यात्री आराम से महाकुम्भ में जाकर स्नान कर सकेंगे।

जोड़े जाएंगे अतिरिक्त कोच

इसके अतिरिक्त 08067 रांची-टुंडला कुंभ मेला स्पेशल पांच फरवरी को रांची से प्रस्थान करेगी। रेलवे ने बढ़ती भीड़ को देखते हुए कई अन्य ट्रेनों में भी अतिरिक्त कोच जोड़ने का ऐलान किया है। इसके अंतर्गत 12495 बीकानेर – कोलकाता प्रताप एक्सप्रेस में 6,13 और 20 फरवरी को एक सेकेंड और एक थर्ड एसी के अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे। वहीं 12496 कोलकाता-बिकानेर प्रताप एक्सप्रेस में 7,14 और 21 फरवरी को एक सेकेंड और एक थर्ड एसी का अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा।

अभिषेक सुमन की रिपोर्ट