LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Jharkhand News : राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू 14 फरवरी को आएंगी रांची, BIT मेसरा के प्लैटिनम जुबली कार्यक्रम में लेंगी हिस्सा, तैयारियों में जुटा प्रशासन

Jharkhand News : राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू 14 फरवरी को आएंगी

RANCHI: बीआईटी मेसरा के प्लैटिनम जुबली कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए देश की राष्ट्रपति दौपदी मूर्मू दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आ रही हैं। राष्ट्रपति 14 फरवरी को रांची पहुंचेगी और 15 फरवरी को विशेष विमान से दिल्ली वापस चली जाएंगी।

मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति के इस दौरे को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरु कर दी है। इसको लेकर मुख्य सचिव अलका तिवारी की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन में समीक्षा बैठक की गई। मुख्य सचिव ने वहां मौजूद अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रोटोकॉल के दौरान पूरी व्यवस्था चाक-चौबंद रखें।

वीआईपी लाउंज को व्यवस्थित करने का आदेश

उन्होंने कहा कि जहां जरुरी हो, विभाग एक-दूसरे से समन्वय बनाकर तैयारियों का जायजा लें। इस समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने अबाधित विद्युत अपूर्ति का भी निर्देश दिया। वहीं एयरपोर्ट के निदेशक को भी हवाई अड्डा पर वीआईपी लाउंज को व्यवस्थित करने का निर्देश दिया। राष्ट्रपति के इस दौरे को देखते हुए मिनट टू मिनट कार्यक्रम के अनुसार अलग-अलग व्यवस्थाओं को देखने के लिए संबंधित अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है। इस दौरान राष्ट्रपति के स्वागत को लेकर की गई तैयारियों का भी जायजा लिया गया। इसके अंतर्गत बुके की व्यवस्था,कारकेड, सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन व्यवस्था, आवागमन मार्ग को दुरुस्त करना सहित कई अन्य जरुरी तैयारियों को जायजा लिया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लेंगी राष्ट्रपति

राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू बीआईटी मेसरा के स्थापना समारोह में भाग लेने के लिए रांची आ रही हैं। वह समारोह के मुख्य अतिथि तौर पर   हिस्सा लेंगी। इस दौरान वह राजभवन में रात्रि विश्राम भी करेंगी। राष्ट्रपति के इस दौरे को लेकर उपायुक्त ने भी तैयारियों का जायजा लिया और समय पर सभी तैयारियों को पूरा करने का निर्देश भी दिए।

NSIT
Nsmch

अधिकारियों को दिए गए निर्देश

इस बैठक में उप विकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव, अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार, जिला नजारत उप समाहर्ता डॉ. सुदेश कुमार एवं जिला जन संपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय मौजूद थी। इस दौरान एयरपोर्ट, राजभवन एवं कार्यक्रम स्थल के लिए नोडल पदाधिकारियों एवं सहायक नोडल पदाधिकारियों को आपस में सही समन्वय बनाए रखने को कहा।

अभिषेक - सुमन की रिपोर्ट