LATEST NEWS

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उद्योगपति गौतम अडाणी के मुलाकात पर राजनीति शुरु, पक्ष-विपक्ष एक-दूसरे पर कर रहे हैं तंज

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उद्योगपति गौतम अडाणी के मुलाकात पर राजनीति का दौर शुरु हो चुका है। कांग्रेस और भाजपा के बीच लगातार आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है।...पढ़िए आगे

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उद्योगप
हेमंत सोरेन और उद्योगपति गौतम अडाणी के मुलाकात पर राजनीति शुरु- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उद्योगपति गौतम अडाणी के मुलाकात पर राजनीति शुरु हो चुकी है। राहुल गांधी लगातार अडाणी को लेकर भाजपा सरकार पर हमलावर रहते हैं। उन्होंने हमेशा मोदी सरकार पर यह आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री मोदी अंबानी और अडाणी जैसै उद्योगपतियों से राजनीतिक लाभ लेने के लिए उन्हें विशेष छूट प्रदान करते हैं।

अडाणी से मुलाकात का हो रहा है विरोध

ऐसे में जब झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उद्योगपति गौतम अडाणी की बंद कमरे में घंटो मुलाकात हुई तो बाद प्रदेश के प्रमुख विपक्षी दल भाजपा ने सरकार के रवैये पर सवाल खड़े किए हैं। भाजपा के नेताओं का कहना है कि एक ओर जहां राहुल गांधी गौतम अडाणी पर गलत आरोप लगाते है और प्रधानमंत्री के साथ उनके रिश्ते को हमेशा बदनाम करते हैं। वहीं दूसरी ओर उसी गौतम अडाणी के साथ कांग्रेस समर्थित सरकार के मुख्यमंत्री बंद कमरे में घंटो मुलाकात करते हैं। यह पार्टी की दोहरी नीति को दर्शाता है।

कांग्रेस विधायक ने उठाया था अडाणी का मुद्दा

पिछले विधानसभा सत्र में ही कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव के द्वारा अडाणी पावर को जमीन देने का विरोध किया गया था और उनके इसी विरोध के कारण इस जमीन के सौदे की जांच के आदेश दिए गए थे। अब झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उद्योगपति गौतम अडाणी के मुलाकात पर भाजपा का कहना है कि महागठबंधन की सरकार जनता को बरगलाने का काम कर रही है।

कांग्रेस अडाणी के काम के खिलाफ नहीं है

वहीं भाजपा के इस आरोप पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के.राजू ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। कांग्रेस आज भी अपने स्टैड पर कायम है और राजनीतिक लाभ लेने के उद्देश्य से अगर कोई दल सरकारी संपत्तियों को गलत तरीके से चंद उद्योगपतियों को सौपेगा तो कांग्रेस इसका विरोध करती रहेगी। हम अडाणी के काम के खिलाफ नहीं हैं बल्कि कांग्रेस गलत तरीके से लाभ लेने के खिलाफ है।  

NSIT
Nsmch