LATEST NEWS

  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान,  कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान, कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले-

  • Vaishali boat accident: एक ही घर से उठीं 7 अर्थियां,वैशाली के सीने में दफन हो गईं बच्चियों की सांसें, पंद्रह साल की चांदनी की जांबाजी  जान कर हैरान हो जाएंगे आप
  • Vaishali boat accident: एक ही घर से उठीं 7 अर्थियां,वैशाली के सीने में दफन हो गईं बच्चियों की

  •  Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार  बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई अंगों पर असर, ऑक्सीजन सपोर्ट पर इलाज, एक को किया गया  डिस्चार्ज
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: पटना स्नातक सीट पर सियासी घमासान, अनंत सिंह के समर्थन पर नीरज कुमार का तंज,

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

RSS दफ्तर पर पेट्रोल बम से हमला: सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, मामले की जांच में जुटी पुलिस

RSS दफ्तर पर पेट्रोल बम से हमला: सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
रांची में RSS दफ्तर पर पेट्रोल बम से हमला- फोटो : सोशल मीडिया

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची से एक बेहद सनसनीखेज और गंभीर मामला सामने आया है, जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रांतीय कार्यालय को निशाना बनाया गया है। देर रात अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने संघ दफ्तर पर पेट्रोल बम से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। इस हमले के बाद इलाके में भारी तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने दफ्तर और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस को घटनास्थल से साक्ष्य मिले हैं और अपराधियों की धरपकड़ के लिए शहरभर में नाकेबंदी कर दी गई है।


दो बार आए हमलावर, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह वारदात रात के करीब 12:30 बजे की है। सीसीटीवी फुटेज से साफ हुआ है कि दो संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल से संघ कार्यालय के पास पहुँचते हैं। अपराधियों ने दफ्तर परिसर को निशाना बनाते हुए एक के बाद एक दो पेट्रोल बम फेंके। हमलावरों द्वारा फेंका गया पहला बम बेअसर रहा, लेकिन दूसरा बम दफ्तर की ऊपरी मंजिल के हिस्से में गिरकर जोरदार धमाके के साथ फट गया। बम फटते ही परिसर में आग लग गई। गनीमत रही कि आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया, जिससे कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।


सॉस की बोतल से बनाया गया था 'फायर बम'

Diarch GO

मामले की जांच कर रहे रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने पर कांच की दो बोतलों के टुकड़े बरामद हुए हैं। प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि हमलावरों ने बम बनाने के लिए 'चिली सॉस' की कांच की खाली बोतलों का इस्तेमाल किया था। बोतलों के भीतर किस रासायनिक या ज्वलनशील पदार्थ का उपयोग किया गया था, इसकी वैज्ञानिक पुष्टि के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की टीम को मौके पर बुलाकर सैंपल सौंपे गए हैं। एसएसपी ने कहा कि एफएसएल की रिपोर्ट आने के बाद ही तकनीकी रूप से इसके स्वरूप पर कुछ कहा जा सकेगा।


कचरा और गंदगी का पुराना विवाद बना हमले की वजह!

राजनैतिक या सांप्रदायिक साजिश के अलावा पुलिस इस घटना के पीछे एक स्थानीय विवाद के कोण से भी जांच कर रही है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से आरएसएस कार्यालय और उसके बिल्कुल पास स्थित एक निजी होटल के कर्मचारियों के बीच कचरा फेंकने और गंदगी फैलाने को लेकर तीखी बहस हुई थी। संघ के पदाधिकारियों ने कुछ ही दिन पहले इस गंदगी के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी रंजिश और विवाद के प्रतिशोध में होटल के कर्मचारियों या उनसे जुड़े असामाजिक तत्वों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस होटल स्टाफ को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


"राज्य में बड़ी घटना को अंजाम देने की थी साजिश" — बाबूलाल मरांडी

NSIT
Nsmch

इस घटना को लेकर झारखंड की सियासत भी पूरी तरह गरमा गई है। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने घटना की तीखी निंदा की है। उन्होंने कहा, "रात के साढ़े बारह बजे अपराधी दो बार आते हैं, आराम से पेट्रोल बम चलाते हैं और बेखौफ होकर लौट जाते हैं। यह सूबे की चरमराती कानून-व्यवस्था का सबूत है। संघ के दफ्तर पर इस तरह का हमला कोई साधारण बात नहीं है, बल्कि राज्यभर का माहौल बिगाड़ने और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की सोची-समझी तैयारी थी।" उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार से आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।