LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Jharkhand News: ‘टाइगर’ की हत्या के विरोध में भाजपा नेताओं ने किया झारखंड बंद का ऐलान, कई नेताओं को हिरासत में लिया गया

Jharkhand News: पूर्व जिला परिषद सद्स्य और भाजपा नेता अनिल महतो टाइगर की हत्या के विरोध में झारखंड के प्रमुख विपक्षी दल भाजपा समेत कई दलों ने गुरुवार को झारखंड बंद का ऐलान किया है। विरोध प्रदर्शन कर रहे कई नेताओं को प्रशासन ने हिरासत में लिया है।...

Jharkhand News: ‘टाइगर’ की हत्या के विरोध में भाजपा नेताओं न
हत्या के विरोध में विपक्षी पार्टियों का झारखंड बंद का ऐलान- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड के प्रमुख विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के साथ अन्य विपक्षी पार्टियों ने रांची के काके थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्व जिला पार्षद अनिल महतो टाइगर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दिए जाने के विरोध में गृरुवार को झारखंड बंद का ऐलान किया है।

भाजपा नेता की हत्या के विरोध में बंद का ऐलान

बता दें कि बुधवार को अपराधियों ने कांके चौक पर भाजपा के रांची ग्रामीण के महामंत्री और पूर्व जिला पार्षद अनिल महतो टाइगर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। अनिल महतो प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भी थे। इस हमले के बाद प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है वहीं गोली मारने वाले शूटर को पिठोरिया से गिरफ्तार किया गया है।

Diarch GO

कई इलाकों में दिखा बंद का असर

इसी घटना के विरोध में विपक्षी पार्टियों के द्वारा झारखंड बंद का ऐलान किया गया है।प्रदेश के कई इलाकों में इस बंद का असर साफ दिखने लगा है। भाजपा व अन्य पार्टियों के कार्यकर्ताओं के द्वारा कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। भाजपा नेताओं ने राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर वर्तमान सरकार को जिम्मेवार ठहराते हुए झारखंड विधानसभा के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।

कई प्रमुख नेता हुए शामिल

इस बीच कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने के जुर्म में हिरासत में लिया गया है। धरना स्थल पर नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता बाबू लाल मरांडी भी पहुंचे। केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भाजपा नेता अनिल महतो टाइगर की निर्मम हत्या और रांची सहित पूरे प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के विरोध में पिस्का मोड़ पर धरना पर बैठे।

NSIT
Nsmch

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट