LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Jharkhand News: महिला दिवस के मौके पर महिलाओं के हाथ में होगी ट्रेन की कमान, महिला रेलवे कर्मियों की होगी प्रमुख भूमिका

Jharkhand News:अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रेलवे ने एक ऐसी ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है जिसमें ड्राइवर,टीटीई,आरपीएफ से लेकर सभी कर्मचारी महिलाएं होंगी।...पढ़िए आगे

Jharkhand News: महिला दिवस के मौके पर महिलाओं के हाथ में होग
महिला रेलवे कर्मियों की होगी प्रमुख भूमिका- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रेलवे ने एक विशेष ट्रेन के परिचालन का फैसला लिया है। यह ट्रेन रांची से टोरी तक चलाई जाएगी। इस ट्रेन को महिला गार्ड हीं हरी झंडी दिखाएगी।

लोको पायलट भी महिला होंगी

रांची –टोरी मेमू पैसेंजर ट्रेन सुबह 8.55 बजे रांची रेलवे स्टेशन के लोहरदगा प्लेटफार्म से रवाना होगी। इस ट्रेन की लोको पायलट भी महिला होंगी। एक से दो दिन में सभी महिलाओँ के ड्यूटी का भी निर्धारण कर दिया जाएगा। तीन टीटीई और ट्रेन की सुरक्षा के लिए रेल सुरक्षा बल की पांच महिला कर्मी तैनात की जाएगी। इस दौरान इस ट्रेन  में यात्रा कर रही महिलाओं से फीडबैक भी लिया जाएगा।

स्टेशन पर ट्रेन परिचालन भी महिला के हाथ में

इसके अलावा रांची रेलवे स्टेशन पर भी सभी कार्यों का संचालन भी महिला कर्मचारियों के द्वारा ही कराया जाएगा। स्टेशन पर ट्रेन परिचालन, बुकिंग, यांत्रिक विभाग, चिकित्सा विभाग, सफाई कर्मी और समपार फाटक सहित विभिन्न कार्यों का संचालन भी महिलाओं के द्वारा ही किया जाएगा।

हर साल की जाती है ऐसी व्यवस्था

इस पर बात करते हुए रांची रेल मंडल के सीपीआरओ निशांत कुमार ने बताया कि स्टेशन प्रबंधन का कार्य भी महिलाओं के द्वारा किया जाएगा। इस ट्रेन को रांची से लोहरदगा लाया होते हुए टोरी तक ले जाया जाएगा और पुनः वापस रांची लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि रांची रेल मंडल के द्वारा पिछले कई वर्षों से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर ट्रेन का परिचालन महिला कर्मियों के द्वारा कराया जाता रहा है। इस व्यवस्था को इस साल भी बरकरार रखा गया है।

NSIT
Nsmch

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट