LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Jharkhand News : जैक बोर्ड की दसवीं की हिंदी और विज्ञान की परीक्षा का नया शेड्यूल जारी, जानिए कब होगी परीक्षा

Jharkhand News : जैक बोर्ड ने दसवीं कक्षा की हिंदी और विज्ञान विषय की परीक्षा की नई तिथि जारी कर दी है। अब हिंदी ए और हिंदी बी की परीक्षा 7 मार्च को होगी जबकि विज्ञान की परीक्षा 8 मार्च को आयोजित की जाएगी।...पढ़िए आगे

Jharkhand News : जैक बोर्ड की दसवीं की हिंदी और विज्ञान की प

रांची। झारखंड एकैडमिक काउंसिल ने पेपर लीक की पुष्टि होने के कारण रद्द  की गई दसवीं कक्षा की हिन्दी और विज्ञान विषय की परीक्षा की नई तिथि जारी कर दी है। जैक बोर्ड के द्वारा हिंदी के दोनों पेपर की परीक्षा 7 मार्च को हागी और विज्ञान की परीक्षा की तिथि 8 मार्च को निर्धारित की गयी है।

प्रश्न-पत्र लीक होने के कारण रद्द हुई थी परीक्षा

बता दें कि जैक बोर्ड के द्वारा इन दोनों विषयों की परीक्षा का आयोजन क्रमशः 18 और 20 फरवरी को किया गया था लेकिन इन दोनों विषयों के प्रश्न-पत्र लीक हो जाने की पुष्टि होने के बाद झारखंड एकैडमिक काउंसिल ने परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया था।

जांच समिति का किया था गठन

जैक बोर्ड ने पेपर लीक की जांच के लिए एक जांच समिति का गठन किया था। इस समिति ने अपनी जांच रिपोर्ट में भी प्रश्न-पत्र लीक होने की पुष्टि की थी। पेपर लीक मामले में बोर्ड को छात्रों के आक्रोश का सामना करना पड़ा था। ऐसे स्थिति में छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने उक्त विषयों की परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया था।

पूर्व निर्धारित केंद्रों पर होगी परीक्षा

सात और आठ मार्च को होने वाली इन दोनो परीक्षाओं का आयोजन अपने पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर ही की जाएगी। दोनों परीक्षाएं पहली पाली में सुबह 9.45 से दिन के 1.00 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं प्रायोगिक परीक्षा 10 मार्च  से 25 मार्च तक संबंधित विद्यालय मे ली जाएगी। 

NSIT
Nsmch

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट