LATEST NEWS

  •  MLA vs MLC
  • MLA vs MLC: MLA और MLC में क्या अंतर है? जानें चुनाव, कार्यकाल, वेतन और अधिकारों

  • Aurangabad robbery case
  • Aurangabad robbery case: औरंगाबाद में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर युवक से लूटपाट, 30 हजार नकद छीने और 70 हजार

  • Bihar AI Policy
  • Bihar AI Policy: बिहार में हर साल 1 लाख युवाओं को मिलेगी AI की ट्रेनिंग, सम्राट चौधरी का

  • Patna City shooting
  • Patna City shooting: पटना सिटी में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

  • Silver Import India
  • Silver Import India: भारत अगले 6 महीने में खरीदेगा 6,500 टन चांदी, सरकार ने दी आयात की मंजूरी

Jharkhand News : हेमंत कैबिनेट के मंत्रियों को आवंटित हुआ नया आवास, जानिए किसे मिला कौन-सा बंगला

Jharkhand News :झारखंड सरकार ने अपने ग्यारह कैबिनेट मंत्रियों के लिए नवनिर्मित बंगले का आवंटन कर दिया है। भवन निर्माण विभाग ने शुक्रवार की शाम को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है...पढ़िए आगे

Jharkhand News : हेमंत कैबिनेट के मंत्रियों को आवंटित हुआ नय

RANCHI : झारखंड की सरकार ने ग्यारह कैबिनेट मंत्रियों के लिए करीब सत्तर करोड़ की लागत से तैयार नए बंगले का आवंटन कर दिया है। इस नवनिर्मित बंगले को रांची स्मार्ट सिटी के तहत तैयार किया गया है।

राज्य के भवन निर्माण विभाग द्वारा शुक्रवार की शाम कार्यालय आदेश जारी करके इसकी अधिसूचना जारी कर दी। रांची स्मार्ट सिटी में एक ही कैंपस में बनाए गए इन बंगलों में रहने वाले मंत्रियों, उनके परिवारों और कर्मियों के लिए तमाम आधुनिक सुविधाएं दी गई है। इस बंगले को दो हिस्सों में बांटा गया है। पहला हिस्सा रेसिडेंसियल ब्लॉक और दूसरा हिस्सा एनेक्स ब्लॉक है। एनेक्स ब्लॉक का निर्माण मंत्रियों के कामकाज की जरुरतों के हिसाब से किया गया है।

कौन-सा बंगला किसे आवंटित  

बंगला नंबर एक सुदिव्य कुमार (नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, पर्यटन एवं कला संस्कृति मंत्री), बंगला नंबर दो शिल्पी नेहा तिर्की, बंगला नंबर तीन राधा किशोर( वित्त, वाणिज्य कार्य और संसदीय कार्य मंत्री), बंगला नंबर चार इरफान अंसारी(स्वास्थ्य और खाद्य सार्वजनिक एवं उपभोक्ता मंत्री), बंगला नंबर पांच योगेन्द्र प्रसाद(पेयजल एवं स्वचछता और उतपाद एवं मद्द निषेध मंत्री), बंगला नंबर छः हफीजुल हसन (जल संसाधन और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री), बंगला नंबर सात चमरा लिंडा, बंगला नंबर आठ दीपक बिरुआ(राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार और परिवहन मंत्री), बंगला नंबर नौ दीपिका पांडेय सिंह( ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री), बंगला नंबर दस( रामदास सोरेन, स्कूली शिक्षा और साक्षरता मंत्री )और बंगला नंबर ग्यारह संजय प्रसाद यादव( श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विभाग और उद्योग मंत्री) को आवंटित किया गया है।

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट