LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Jharkhand News:जमशेदपुर में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज,राज्य सरकार ने बजट में किया ऐलान

Jharkhand News:झारखंड सरकार ने बजट में जमशेदपुर में 500 बेड की क्षमता वाला नया मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की है। इसके लिए सदर अस्पताल के पीछे 25 एकड़ जमीन को भी चिन्हित कर लिया गया है।...पढ़िए आगे

Jharkhand News:जमशेदपुर में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज,राज्य सर
जमशेदपुर में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज- फोटो : SOCIAL MEDIA

Jamshedpur:झारखंड की सरकार ने अपने बजट में पूरे प्रदेश में छह नए  मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की है। इसी घोषणा के क्रम में एक मेडिकल कॉलेज जमशेपुर में खोला जाएगा। सभी मेडिकल कॉलेज पीपीपी मॉडल पर संचालित होंगे।

जमशेदपुर मेडिकल कॉलेज को हरी झंडी

बता दें कि सदर अस्पताल में मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग पहले से ही चल रही थी। अब सरकार की इस घोषणा के बाद जमशेदपुर मेडिकल कॉलेज को हरी झंडी मिल गई है। इसके लिए परसुडीह स्थित सदर अस्पताल के पीछे करीब 25 एकड़ जमीन को भी चिन्हित कर लिया गया है।

मरीजों को भी मिलेगा लाभ

डिमना चौक स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज परिसर में बने नए अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. जुझार मांझी ने पीपीपी मॉडल पर अस्पताल को संचालित करने की सरकार के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि इससे अस्पताल को व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जाएगा और मरीजों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि अभी तक मेडिकल कॉलेज को बेहतर ढंग से संचालित करने में मैनपावर, संसाधन सहित कई समस्याओँ का सामना करना पड़ता है। ऐसे में नए मेडिकल कॉलेजों को पीपीपी मॉडल पर संचालित करने के सरकार के फैसले से कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और यह काफी कारगर साबित होगा।

एमबीबीएस छात्रों के लिए भी फायदेमंद

डॉ. जुझार मांझी ने यह भी कहा कि पीपीपी मॉडल दवारा संचालित अस्पतालों से न सिर्फ मरीजों को लाभ मिलेगा बल्कि एमबीबीएस छात्रों के लिए भी यह फायदेमंद रहेगा। क्योंकि संबंधित कंपनी पूरे संसाधन के साथ बेहतर तरीके से मेडिकल कॉलेजों का संचालन करेगी।

NSIT
Nsmch

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट