LATEST NEWS

  • Daroga Prasad Rai 104th Birth Anniversary
  • सारण की माटी से बिहार की सत्ता के शिखर तक पहुंचे दारोगा बाबू, 104वीं जयंती पर याद किया

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

राजधानी में रिश्तों का कत्ल: कलयुगी बेटे ने मां को कुल्हाड़ी से काटा, जमीन के लिए बड़े भाई ने ली छोटे भाई की जान

राजधानी में रिश्तों का कत्ल: कलयुगी बेटे ने मां को कुल्हाड़ी

N4N Desk : झारखंड की राजधानी रांची में रिश्तों को शर्मसार करने वाली दो अलग-अलग खौफनाक वारदातें सामने आई हैं। पहली घटना राहे थाना क्षेत्र के चुतरूडीह गांव की है, जहां एक कलयुगी बेटे ने विवाद के दौरान अपनी ही 69 वर्षीया मां की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। वहीं दूसरी घटना हटिया रेलवे कॉलोनी के सोलंकी इलाके की है, जहां पुश्तैनी जमीन के विवाद में बड़े भाई ने सो रहे छोटे भाई को चापड़ से काटकर मौत के घाट उतार दिया।


बहू को पीटने से रोकने पर 69 वर्षीया मां की कुल्हाड़ी से काटकर कर दी हत्या

राहे के चुतरूडीह गांव में आरोपी नंदलाल महतो मंगलवार की रात अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट कर रहा था। इसी दौरान उसकी वृद्ध मां भोला देवी (69) ने बीच-बचाव करने और उसे शांत कराने का प्रयास किया। इससे आक्रोशित होकर नंदलाल ने आपा खो दिया और मां पर ही कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे भोला देवी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।


आरोपी बेटा नंदलाल महतो फरार, पुलिस कर रही जगह-जगह छापेमारी

घटना की जानकारी बुधवार की सुबह मिलते ही राहे थाना प्रभारी अभिषेक कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी घटना के बाद से फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी अक्सर घरेलू विवाद को लेकर अपनी पत्नी से झगड़ा करता था और उसके तीन बेटियां व एक बेटा हैं।

Diarch GO


पुश्तैनी जमीन के विवाद में सो रहे छोटे भाई पर चापड़ से ताबड़तोड़ वार

दूसरी ओर, हटिया रेलवे कॉलोनी स्थित सोलंकी में मंगलवार की देर रात पुश्तैनी जमीन को बेचने को लेकर चल रहे विवाद में बड़े भाई सूरज उरांव ने अपने 26 वर्षीय छोटे भाई आकाश उरांव की चापड़ से काटकर हत्या कर दी। घटना के वक्त आकाश अपनी पत्नी के साथ घर में सोया हुआ था। तभी सूरज ने दरवाजे पर लात मारकर प्रवेश किया और सोए हुए आकाश के चेहरे, जबड़े और गर्दन पर चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया।


हत्यारोपी बड़े भाई सूरज उरांव को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वारदात की सूचना मिलते ही जगन्नाथपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बड़े भाई सूरज उरांव को गिरफ्तार कर लिया। मृतक की मां धनिया तिर्की के बयान पर मामला दर्ज कर पुलिस ने शव का रिम्स (RIMS) में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों भाइयों के बीच सोलंकी स्थित पुश्तैनी जमीन की बिक्री और कागजात को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था और घटना के समय आरोपी अत्यधिक शराब के नशे में था।

NSIT
Nsmch