LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

मंत्री के बेटे ने तोड़े ट्रैफिक नियम, सनरूफ से निकलकर बनाया 'रील'

मंत्री के बेटे का एक वायरल वीडियो चर्चा में हैं. वीडियो में वे चलती कार के सनरूफ से निकलकर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते दिख रहे हैं. अधिकारी ने कार्रवाई का आदेश दिया है जिससे सियासी बवाल मच गया है.

मंत्री के बेटे ने तोड़े ट्रैफिक नियम, सनरूफ से निकलकर बनाया
मंत्री के बेटे ने तोड़े ट्रैफिक नियम, सनरूफ से निकलकर बनाया 'रील' - फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: स्वास्थ्य मंत्री के बेटे कृष अंसारी एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार वे एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्हें चलती कार के सनरूफ से बाहर निकलकर, हाथ हिलाते हुए, ट्रैफिक नियमों का खुलेआम उल्लंघन करते देखा जा रहा है। उनके साथ गाड़ियों का एक काफिला भी तेज रफ्तार में दिखाई दे रहा है।

फिल्मी अंदाज़ में बनाई गई यह 'रील' जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई, राज्य में सियासी बवाल मच गया। मामला संज्ञान में आने पर रांची के उपायुक्त (DC) मंजूनाथ भजंत्री ने तुरंत कार्रवाई का आदेश दिया और सोशल मीडिया के माध्यम से जिला परिवहन अधिकारी (DTO) को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

Diarch GO

जनता और बीजेपी ने साधा निशाना

सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए सवाल उठाया कि अगर कोई आम नागरिक ऐसा करता, तो मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत ₹1,000 से ₹10,000 तक का जुर्माना या 6 महीने तक की सजा हो सकती थी।

वहीं, झारखंड बीजेपी के प्रवक्ता अजय शाह ने भी मंत्री पुत्र पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह झारखंड का दुर्भाग्य है कि मंत्री-पुत्र विदेशों या महानगरों से लौटकर सिर्फ "दिखावा और लोफरबाज़ी की आदतें" लेकर आते हैं, और उन्हें यह यकीन है कि वे सिर्फ पारिवारिक नाम और सत्ता के सहारे विधायक या मंत्री बन जाएंगे। उन्होंने रांची डीसी द्वारा की जाने वाली वास्तविक कार्रवाई पर भी सवाल उठाया है।

NSIT
Nsmch

गौरतलब है कि इसी साल जुलाई में भी कृष अंसारी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जब वह अपने दोस्तों के साथ एक अस्पताल का 'निरीक्षण' करने पहुँच गए थे, जिस पर तब भी स्वास्थ्य मंत्री को सफाई देनी पड़ी थी।